{"_id":"69c1aa5cb6da6874f60d3efd","slug":"police-reached-petrol-pump-on-information-of-indecency-with-mlapolice-reached-petrol-pump-on-information-of-indecency-with-mla-agra-news-c-421-1-khe1002-4188-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पेट्रोल पंप पर विधायक से अभद्रता की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पेट्रोल पंप पर विधायक से अभद्रता की सूचना पर पहुंची पुलिस
Tue, 24 Mar 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खेरागढ़(आगरा)। सैंया तिराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार रात नौ बजे एक विवाद का मामला पुलिस के पास पहुंचा। इस दाैरान क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह से अभद्रता की भी चर्चा शुरु हो गई। हालांकि पुलिस की जांच में ऐसा कोई मामला नहीं निकाला। विधायक ने भी इन्कार किया। उन्होंने बताया कि अभद्रता जैसी कोई बात नहीं हुई। पेट्रोल भरवाने के दौरान युवकों का पेट्रोल फैलने पर सेल्समैन से विवाद हुआ था, जिसे कर्मचारियों ने आपस में बातचीत के बाद सुलझा लिया।
हालांकि जिस समय घटना हुई, उस समय विधायक की सुरक्षा में तैनात गार्ड, पेट्रोल पंप के सेल्समैन और अन्य मौजूद लोग माैजूद थे। सूचना पर थाना प्रभारी मदन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मामले की जानकारी ली। हालांकि, किसी पक्ष की ओर कोई तहरीर नहीं दी गई। एडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। इस पर विधायक से बात की। थाना पुलिस से भी जांच कराई। उन्होंने किसी तरह की अभद्रता से इन्कार किया है। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।