फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police reached Gulariapur on the information of beating to death

Agra News: पीट कर हत्या की सूचना पर गुलरियापुर पहुंची पुलिस

Sun, 10 Sep 2023 08:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Sep 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
Police reached Gulariapur on the information of beating to death
पीट कर हत्या की सूचना पर गुलरियापुर पहुंची पुलिस
विज्ञापन



परिजन ने बताया कि बीमारी की वजह से हुई थी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी



किशनी। गांव गुलरियापुर में एक युवती की मौत के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने ले गए। इस बीच किसी ने एसपी को फोन कर बताया कि पीटकर हत्या की गई है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पता चला कि बीमारी के चलते मौत हुई थी।


थाना क्षेत्र के गांव गुलरियापुर में शनिवार की देर शाम राधारमन की पुत्री मुस्कान (18) की मौत हो गई। रविवार की सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। जब कुछ ग्रामीणों ने चेहरा दिखाने के लिए कहा तो परिजन ने मना कर दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर चले गए। किसी ग्रामीण ने एसपी को फोन किया और बताया कि युवती की पीट पीटकर हत्या की गई है। शिकायत के बाद अधिकारी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक चिता में आग लग चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से बात की गई। पता चला कि युवती काफी समय से बीमार थी। उसके शरीर में इंफेक्शन हो गया था। जिस कारण मौत हो गई। परिजन से लिखित में लेने के बाद पुलिस जांच कर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed