फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police raided the house of former SP MLA Rajkumar Yadav in Mainpuri

Mainpuri: सपा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव के घर पर पुलिस ने दी दबिश, घेराबंदी कर ली तलाशी

Thu, 01 Dec 2022 09:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Dec 2022 09:39 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव के आवास में गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी छिपे हुए हैं। इस पर सीओ सिटी ने फोर्स के साथ दबिश दी, लेकिन तलाशी के दौरान कोई नहीं मिला। 

विज्ञापन
Police raided the house of former SP MLA Rajkumar Yadav in Mainpuri
पूर्व विधायक के घर के बाहर खड़ी पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में सपा के पूर्व विधायक के घर गैंगस्टर के दो आरोपी छिपे होने की सूचना पर सीओ सिटी ने बृहस्पतिवार को अर्धसैनिक बल और पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी। घर की तलाशी ली गई, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला। जांच पड़ताल करने के बाद टीम वापस लौट गई। 

विज्ञापन


सीओ सिटी को सूचना मिली थी कि पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव के आवास में गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी अजीत कुमार और मुकेश कुमार शरण लिए हुए हैं। इस पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया, एसपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, बड़ी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बल के साथ पूर्व सदर विधायक के बस स्टैंड के पास स्थित आवास पहुंच गए। 
विज्ञापन


फोर्स ने मकान को हर तरफ से घेराबंदी कर ली। इसके बाद सीओ ने पुलिस व अर्धसैनिक बल के साथ पूरे मकान की गहनता से जांच की, हर एक कमरे को खुलवाकर देखा, छत से लेकर स्टोर रूम आदि में भी तलाशी अभियान चलाया गया, घर में मौजूद लोगों से भी जानकारी ली गई। लेकिन कोई भी आरोपी नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी के घर पर भी दी दबिश

अपराधियों के छिपे होने की सूचना पर बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने करहल के पूर्व एमएलसी अरविंद यादव के घर पर भी दबिश दी। घर में सभी जगह पर तलाशी ली गई, इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बल मौजूद रहा। तलाशी के दौरान पुलिस को कोई भी नहीं मिला। घर में कोई न मिलने के बाद पुलिस बल वापस लौट गया।

पूर्व विधायक राजकुमार यादव राजू ने बताया कि भाजपा पुलिस और प्रशासन के दम पर चुनाव लड़ रही है। पुलिस बिना सर्च वारंट और सूचना के मेरे घर में घुस आई। घर में अकेले मेरी बूढ़ी मां थी। ये लोग कितना भी प्रताड़ित कर लें, जीत सपा प्रत्याशी डिंपल की ही होगी। चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed