फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police raided Hotel City Inn and arrested nine gamblers in Agra

UP News: होटल में चल रहा था ऐसा काम, फिल्मी स्टाइल में घुसी पुलिस; दृश्य देख उड़े होश... देखते ही संचालक फरार

Wed, 21 Aug 2024 08:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 08:11 AM IST
सार

ताजनगरी के एक होटल में पुलिस को अवैध काम किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस होटल में फिल्मी स्टाइल में घुसी। वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। पुलिस को देखते ही संचालक फरार हो गया। आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...

विज्ञापन
Police raided Hotel City Inn and arrested nine gamblers in Agra
जानकारी देते एसीपी आदित्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में न्यू आगरा थाने की पुलिस ने होटल सिटी इन में छापेमारी की। इस दौरान नौ जुआरी गिरफ्तार किए गए। पुलिस से बचने के लिए यह होटल में खेल जुआ रहे थे। छापेमारी के दौरान होटल संचालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


न्यू आगरा थाना पुलिस ने रक्षाबंधन की रात एक होटल के कमरे में हारजीत की बाजी लगा रहे नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 1.44 लाख रुपये, नौ मोबाइल और ताश की गड्डी बरामद की। पुलिस होटल कर्मचारियों के बारे में जांच कर रही है।

विज्ञापन

एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि अबुल उलाह दरगाह कट के पास सर्विस रोड स्थित होटल सिटी में न्यू आगरा पुलिस को जुआ खेलने के बारे में जानकारी मिली। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र भाटी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन

कमरे के बाहर खड़े हुए तो अंदर से आवाज आ रही थीं कि पांच हजार को दांव मेरा दूसरा बोला कि 10 हजार का मेरा इससे टीम को यकीन हो गया। 
विज्ञापन

कमरे के अंदर से कमला नगर थाना क्षेत्र के निवासी नितिन अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, सौरभ तिवारी, राहुल, दीपक, राज किशोर, जीतू, लखन और कन्हैया लाल को गिरफ्तार कर लिया। राजकिशोर पर चार मुकदमे पहले से कमला नगर थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed