{"_id":"5fe6d821db2bd93ac11b5e89","slug":"police-raided-and-arrested-three-gamblers-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन जुआरी गिरफ्तार, 96 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन जुआरी गिरफ्तार, 96 हजार रुपये बरामद
Sat, 26 Dec 2020 11:59 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात मोहल्ला नगला बेर के एक घर में छापा मारकर तीन जुआरी पकड़ लिए। इनके पास से 96 हजार रुपये बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि पुलिस को नगला बेर निवासी सुनील के घर में जुआ खिलाने की सूचना मिली थी। इस पर छापा मारा गया। मौके से सुनील, प्रकाश और पप्पन को गिरफ्तार कर लिया। इनसे 96 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि एसएसपी बबलू कुमार ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रखा है। इसी के तहत पुलिस टीम ने सूचना पर जुए के अड्डे पर छापेमारी की। बताया जाता है कि इस इलाके में कई दिनों से जुआ खेला जा रहा था।
विज्ञापन