फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police raid the rooftop restaurant in agra

छत पर बने रेस्तरां की आड़ में हो रहा था यह काम, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

Wed, 16 Sep 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Sep 2020 12:13 AM IST
सार

  • एसपी सिटी ने तीन हुक्के कराए जब्त, फतेहाबाद मार्ग पर पुलिस की छापामार कार्रवाई

विज्ञापन
Police raid the rooftop restaurant in agra
रेस्तरां में पुलिस ने मारा छपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित तीन मंजिला भवन की छत पर बने रेस्तरां में मंगलवार शाम को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने थाना ताजगंज पुलिस के साथ छापा मारा। रेस्तरां में ग्राहक हुक्का पी रहे थे। पुलिस ने तीन हुक्के जब्त कर लिए। इसके साथ ही रेस्तरां के मैनेजर और संचालक के खिलाफ महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हाल ही में हाईकोर्ट ने हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाया। प्रदेश सरकार को इसके लाइसेंस न देने का भी आदेश दिया। इसी क्रम में छापेमारी की। शिकायत मिली थी कि फतेहाबाद मार्ग के रूफ टॉप रेस्तरां में रोक के बावजूद हुक्का बंद नहीं हुआ है। इस पर पुलिस पहुंच गई। मौके से तीन हुक्के जब्त किए गए। मेज पर हुक्के सजे हुए थे। ग्राहक हुक्का पी रहे थे। 
विज्ञापन



शहर में चल रहे कई हुक्का बार 

एसपी सिटी ने बताया कि छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। पुलिस को शिकायत मिली है कि रूफ टॉप रेस्टोरेंट में 15 से अधिक हुक्का बार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police raid the rooftop restaurant in agra
पुलिस ने तीन हुक्का जब्त किए - फोटो : अमर उजाला
मालिक पर हुई कार्रवाई 

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि छत रेस्टोरेंट के संचालक सतेंद्र सिंह चौहान और मैनेजर बालूगंज निवासी जैद शेख हैं। दोनों के खिलाफ महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्रमण फैलने का है खतरा


एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि शहर में कहीं भी कोई हुक्का बार चलता मिले तो तत्काल सूचना पुलिस व प्रशासन को दें। सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा पांच अपर नगर मजिस्ट्रेट क्षेत्रवार कार्रवाई करेंगे। 

सदर, कोतवाली, छत्ता, हरीपर्वत और लोहामंडी सर्किल में क्षेत्राधिकारियों को कार्रवाई की आख्या प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने कहा हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद प्रतिबंध के आदेश दिए हैं। रेस्टोरेंट, कैफे व बार में हुक्का पीने से संक्रमण फैलने का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed