फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police raid in samajwadi leader hotel in agra seven including two foreign women arrested

आगराः ताजमहल के पास सपा नेता के होटल पर छापा, दो विदेशी युवतियों सहित सात पकड़े गए

Fri, 12 Feb 2021 11:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Feb 2021 11:04 AM IST
सार

  • शिल्पग्राम स्थित शुभ रिसॉर्ट पर पुलिस की कार्रवाई, सपा नेता सहित तीन आरोपी भागे

विज्ञापन
police raid in samajwadi leader hotel in agra seven including two foreign women arrested
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज के शिल्पग्राम के पास स्थित शुभ रिसॉर्ट में गुरुवार रात को पुलिस ने छापा मारकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को पकड़ लिया। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि होटल समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का है। छापे के दौरान वह अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया है। जिस होटल पर छापा मारा गया, वह ताजमहल से करीब एक किमी दूरी पर है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में शिल्पग्राम के पास होटल में देह व्यापार कराए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर सीओ सदर राजीव कुमार ने महिला थाना पुलिस के साथ गुरुवार रात आठ बजे छापा मारा। होटल के कमरों में उज्बेकिस्तान की दो युवती मिलीं। इसके अलावा पांच और लोग पकड़ लिए गए। इनमें धांधूपुरा निवासी सुरेंद्र उर्फ भीमा भी शामिल है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ में पता चला है कि होटल समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल का है। उनके सहयोगी चिराग और सुंदरम हैं। तीनों मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि होटल सपा नेता ही चला रहे थे। 

police raid in samajwadi leader hotel in agra seven including two foreign women arrested
आगरा: होटल के बाहर खड़ी सपा नेता की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

एक साल पहले पकड़ा गया था भीमा, मिले थे सैकड़ों नंबर
जनवरी 2020 में भीमा को ताजगंज पुलिस ने पकड़ा था। उससे चरस बरामद हुई थी। इस पर उसे जेल भेजा गया था। हालांकि देह व्यापार से भी जुड़े होने की जानकारी मिली थी। उसके मोबाइल में कई दलालों के नंबर थे। पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। इसके बाद छापेमारी की थी। देह व्यापार की सरगना महिला भी पकड़ी थी। 

इस दौरान होटलों के नाम भी सामने आए थे, जिन्हें किराये पर लेकर देह व्यापार कराया जा रहा था। भीमा के मोबाइल में एक हजार से अधिक युवतियों के नंबर थे, जिनमें विदेशी भी थीं। उसके संपर्क में आगरा के अलावा अन्य शहरों की युवतियों के नंबर थे। मोबाइल में फोटो भी थे। उसके मोबाइलों को जब्त किया गया था। 

सपा नेता को भी बनाया जाएगा आरोपी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि होटल शुभ रिसॉर्ट सपा के नेता राकेश अग्रवाल का है। होटल में पुलिस के पहुंचने से पहले वो भाग गए। राकेश अग्रवाल का व्यापारियों में रोज का उठना बैठना है। वह कई बड़े कार्यक्रमों में भी शामिल रहते हैं। वह खुद ही होटल चला रहे थे। देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इनमें सपा नेता को भी आरोपी बनाया जाएगा। 

पकड़ी जा चुकी है देह व्यापार की सरगना महिला
वर्ष 2020 में पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सरगना महिला को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा गया था। इसके बाद 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। तब खुलासा हुआ था कि शहर के होटलों को किराये पर लेकर देह व्यापार कराया जा रहा है। 

दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों से ऑन डिमांड युवतियों को सरगना महिला ही बुलाती थी। उसने अपना बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था। उसे रिमांड पर भी लिया गया था। उसने पुलिस की पूछताछ में कई नाम लिए थे। मगर, पुलिस की कार्रवाई ठंडी पड़ गई। 20 से अधिक नाम सामने आने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई।

जिलाध्यक्ष बोले-राकेश के पास कोई पद नहीं
सपा जिलाध्यक्ष राम गोपाल बघेल का कहना है कि राकेश अग्रवाल के पास फिलहाल पार्टी में कोई पद नहीं है। न ही वह पार्टी में सक्रिय है।

फेसबुक पर पुलिस अधिकारी के साथ फोटो
राकेश अग्रवाल ने फेसबुक पर पुलिस अधिकारियों के साथ फोटो लगा रखा है। यह बाजार में पुलिस की पैदल गश्त के दौरान का है। वह अफसरों के साथ चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed