फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police raid

Agra News: रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार, 17 गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 01:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
police raid
ताजगंज में दो पर पुलिस टीम ने मारा छापा, बड़ी मात्रा में हुक्के, फ्लेवर के डिब्बे, सिगरेट बरामद, संचालक नहीं दिखा पाए पंजीकरण के कागजात
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। ताजगंज क्षेत्र में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने छापा मार कर तीन संचालक सहित 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों हुक्का बार से बड़ी मात्रा में फ्लेवर के डिब्बे, सिगरेट सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ताजगंज इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का पिलाने की जानकारी मिल रही थी। इस पर टीमों को सक्रिय किया गया। इसके बाद छापेमारी की गई है। कहरई मोड़ स्थित ओपन हाउस कैफे पर छापा मारा गया। इसके संचालक ईदगाह निवासी पंकज और ताज नगरी फेज दो निवासी सूरज हैं। छापेमारी के दौरान 5 ग्राहक भी पकड़े गए। मौके से 7 हुक्के, एक पॉट, 4 पाइप, 8 बाउल, 3 चिमटे, कोकोनट फ्लेवर के आठ पैकेट, फ्लेवर वाली सिगरेट बरामद की गई है। संचालक किसी तरह का कोई पंजीकरण से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। मामले में एकता चौकी के दरोगा नीलेश शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि फतेहाबाद मार्ग पर भी एक कैफे संचालित हो रहा है, जिसमें हुक्का पिलाया जाता है। इस पर दूसरी टीम ने छापा मारा। तेटोस क्लब कैफे में 12 लोग पकड़े गए। इसका संचालक शहीद नगर निवासी आदिल है। वह भी पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 5 हुक्के पॉट लगे हुए, 3 चिलम, 5 पाइप, एक क्लाउड, 21 फ्लेवर के पैकेट, हुक्के का मेन्यू बरामद किया गया। यहां पर किचन भी बनी हुई थी, जिससे लोगों को खाना भी खिलाया जा रहा था। अभी इसका उद्घाटन नहीं हुआ था। इससे पहले ही हुक्का पिलाया जा रहा था। रेस्टोरेंट भी संचालित किया जा रहा था। मामले में नीति बाग चौकी के पवन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी छुपे चल रहे शहर भर में हुक्का बार
शहर में हुक्का बार पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। कमला नगर और हरी पर्वत क्षेत्र में पकड़े जा चुका है। इसके बावजूद इन पर रोक नहीं लग पा रही है। रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का पिलाया जाता है। इनका कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं होता है। इस वजह से भनक नहीं लग पाती है। कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को पता चलता है। इसके बाद ही कार्रवाई होती है।

इनकी हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed