{"_id":"66c229a64472e84a450f7da9","slug":"police-performed-young-man-last-rites-after-death-who-living-alone-for-20-years-in-agra-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मौत के बाद भी अपने नहीं हुए नसीब, अकेलेपन में गुजारी जिंदगी; मरने पर मिला लोगों का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मौत के बाद भी अपने नहीं हुए नसीब, अकेलेपन में गुजारी जिंदगी; मरने पर मिला लोगों का साथ
Sun, 18 Aug 2024 11:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:05 PM IST
सार
ताजनगरी में युवक की मौत के बाद भी अपने नसीब नहीं हुए। 20 साल उसने अकेलेपन में जिंदगी गुजारी। अब मरने पर क्षेत्रीय लोगों का साथ मिला। पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए रामू के शव को लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
ताजनगरी आगरा में अकेलेपन में 20 साल से जिंदगी गुजार रहे रामू (60) को मौत के बाद भी अपने नहीं नसीब हुए। पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने इंसानियत का परिचय दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को ताजगंज स्थित श्मशान घाट ले गए। विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया। अब अस्थियों को विसर्जित भी कराएंगे।
विज्ञापन
रामू फाउंड्री नगर क्षेत्र में सड़क पर रहते थे। रोजमर्रा की वस्तुओं को बेचकर गुजारा करते थे। 3 दिन पहले उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। किसी परिजन के न आने पर क्षेत्रीय लोग सामने आए। उन्होंने पुलिस को बताया कि रामू से मिलने कोई नहीं आता था।
विज्ञापन
जरूरत पर लोग मदद कर देते थे। अंतिम समय पर भी किसी परिजन के न आने पर सिपाही सोनू मलिक के साथ पंकज, गौरव, मनीष आदि ने मिलजुलकर अंतिम संस्कार किया। थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने लोगों के सहयोग से अंतिम संस्कार कराया है।
विज्ञापन