{"_id":"5ac8f34e4f1c1bdd618b5ffb","slug":"police-pack-an-injured-person-in-a-dead-body-bag-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में जिंदा व्यक्ति को शव रखने वाले बैग में पैक करके अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस, देखें तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में जिंदा व्यक्ति को शव रखने वाले बैग में पैक करके अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस, देखें तस्वीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को किया पैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के पीआरबी के सिपाहियों ने मानवता को उस समय तार-तार कर दिया जब घायल को शव रखने वाले बैग में बंद करके सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे।
एक घायल को इस हाल में देखकर ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टर व फार्मासिस्ट दंग रह गए। चिकित्सक ने चेहरा खुलवाया और घायल को जीवित देखकर उसका उपचार शुरू किया। हालांकि एक घंटे के बाद उसकी मौत हो गई।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के रामनगर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे 50 वर्षीय व्यक्ति के गंभीरावस्था में लहूलुहान पड़े होने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने डायल 100 पर सूचना दी।

doctors in operation theatre
- फोटो : demo pic
मौके पर पहुंची टीम के सिपाहियों ने घायल व्यक्ति को अपनी ही गाड़ी में शव को रखने वाले बैग में पैक करके रख लिया। पीआरबी की टीम शनिवार सुबह सवा नौ बजे के करीब सरकारी ट्रामा सेंटर घायल को लेकर पहुंची।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को शव की तरह पैकिंग देखकर अस्पताल का स्टाफ दंग रह गया। सरकारी ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अमिताभ चौहान ने पुलिस कर्मियों की इस हरकत पर ही काफी नाराजगी जाहिर की।
घायल को तुरंत उपचार करना शुरू कर दिया। ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के कारण तत्काल ही सर्जन डॉ. अनुराग गुप्ता को कॉल करके ट्रामा सेंटर में बुला लिया।

यूपी 100
- फोटो : amar ujala
उन्होंने घायल अज्ञात व्यक्ति की हालत काफी गंभीर होने के कारण एसएन मेडिकल कालेज आगरा भेजने की बात कही लेकिन पीआरबी के सिपाही उसे अस्पताल में ही छोड़कर ही चले गए।
करीब एक घंटे के बाद थाना पुलिस का जवान पहुंचा। चिकित्सक घायल को आगरा रेफर करते उससे पहले सुबह 10:10 बजे उसने दम तोड़ दिया।
एसपी महेंद्र सिंह का कहना है कि पीआरबी के सिपाही यदि घायल को शव बैग में पैक करके ट्रामा सेंटर ले गए हैं तो इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी। सभी के बयान दर्ज होंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।