फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police officer accused of extortion in the name of giving gunner complaint to Lokayukta Know the whole matter

Agra: पुलिस अफसर पर गनर देने के नाम पर वसूली का आरोप, लोकायुक्त से शिकायत; जानें पूरा मामला

Sun, 28 Apr 2024 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 12:28 PM IST
सार

स्क्रैप कारोबारी को धमकी मिलने के बाद फरवरी 2023 से सुरक्षा मिली थी। उनका आरोप है कि गनर की रिपोर्ट देने के एवज में उनसे घूस मांगी गई।

 

विज्ञापन
Police officer accused of extortion in the name of giving gunner complaint to Lokayukta Know the whole matter
up police - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के बालूगंज के स्क्रैप कारोबारी मनोज सिंह ने लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) के एसीपी सत्यप्रकाश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए लोकायुक्त से शिकायत की है। उनका आरोप है कि गनर की रिपोर्ट देने के एवज में उनसे घूस मांगी गई। पहले भी उनसे मोबाइल, पुखराज नग और नकदी की वसूली हुई थी। इस मामले में एसीपी एलआईयू का कहना है कि आरोपों का कोई आधार नहीं है। गनर देने और हटाने का फैसला समिति करती है।
विज्ञापन


मनोज सिंह को फरवरी 2023 में इंटरनेट के माध्यम से व्हाट्सएप कॉल करके लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकाया गया था। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में उन्होंने थाना रकाबगंज में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसकी विवेचना की जा रही है। पुलिस एक साल से अधिक समय बीतने के बाद यह पता नहीं लगा पाई है कि कॉल कहां से आया था। इस मुकदमे के बाद मनोज सिंह को दो गनर मिले थे। उनके घर पर पुलिस की गारद लगाई गई थी। पिछले साल गनर वापस हो गया और गारद भी हट गई। 25 प्रतिशत धनराशि अदा करने पर एक गनर उन्हें मिला हुआ था। पिछले दिनों उसे हटाने की भी एक रिपोर्ट आई। फिलहाल गनर मनोज सिंह के पास है।
विज्ञापन


मनोज सिंह ने लोकायुक्त को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि एसीपी एलआईयू को मोबाइल दिलाया, उन्होंने एक दुकान से पुखराज लिया था। उसका भुगतान किया। शिकायत में रुपये से संबंधित आरोप भी लगाए गए हैं। कारोबारी का कहना है कि उनके परिवार को खतरा है। वह हर साल सुरक्षा के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी करती है गनर का फैसला, आरोप निराधार
एसीपी एलआईयू सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि चुनाव में फोर्स की जरूरत है। कई लोगों के गनर वापस बुलाए गए। गनर देना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। इसके लिए एक कमेटी होती है। मनोज सिंह का गनर हटाने का आदेश कमेटी का है। वह खुद भी चाहते हैं कि इस प्रकरण की गहराई से जांच हो। उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रची गई है। दबाव बनाया जा रहा है ताकि गनर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed