फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police negligent taking action against mining mafia in agra

हमला होने के बाद भी गंभीर नहीं पुलिस, सिर्फ गुर्गों पर की कार्रवाई, खनन माफिया पर ढिलाई

Mon, 10 Jun 2019 12:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
police negligent taking action against mining mafia in agra
हाईवे पर खड़े बालू से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
चंबल और यमुना में सरेआम खनन कर रहे माफिया पर कार्रवाई में पुलिस की ढिलाई साफ नजर आ रही है। वो भी तब जब माफिया पुलिस और वन विभाग की टीम पर गोली चला चुके हैं। इसके बावजूद माफिया पर नकेल कसने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। अभी तक सिर्फ गुर्गे पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन


जगनेर, खेरागढ़, पिनाहट में माफिया के खिलाफ केस दर्ज हैं। इनमें 20 से अधिक लोग फरार चल रहे हैं, जो मौके से गिरफ्तार किए गए। उनके अलावा कोई नहीं पकड़ा गया। बाह के मंसूखपुरा क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हमला हुआ था। 
विज्ञापन


इस मामले में नौ आरोपी फरार हैं। पिनाहट और बाह में चंबल में किए जा रहे अवैध खनन से घड़ियाल, मगरमच्छ और कछुआ को खतरा है। इसके बावजूद खनन को महकमा और पुलिस हलके में ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजस्थान से सटे बाह रेंज के चंबल के बीहड़ में बालू के अवैध खनन को रोकने और वन विभाग की टीम पर हुए हमलों को विभाग ने गंभीरता से लिया है। रविवार को इटावा के वाइल्ड लाइफ वार्डन अनिल कुमार सिंह मंसुखपुरा पहुंचे। रेहा बरेंडा के अवैध खनन के ठिकानों को देखा। 

निरीक्षण के बाद अनिल कुमार सिंह ने कहा कि चंबल नदी से बालू का खनन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। बालू माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

बुधवार और शुक्रवार को मंसुखपुरा क्षेत्र में बालू के अवैध खनन को पकड़ने के दौरान वन विभाग की टीम पर हमले किए गए थे। इनमें एक हमलावर को पुलिस जेल भेज चुकी है। अन्य हमलावरों की तलाश पुलिस कर रही है। वहीं, बालू का स्टाक भी वन विभाग की टीम नष्ट करा चुकी है। 

यहां चल रहा है खनन

सिकंदरा : थाना से थोड़ी दूरी पर बाईंपुर में बड़े पैमाने पर रेत का खनन किया जा रहा है।
खेरागढ़ : पत्थरों का खनन किया जा रहा है। राजस्थान से पत्थर और रेत से लदे ट्रक आ रहे हैं।
तांतपुर : पत्थरों का खनन जारी है। माफिया बैरियर लगाकर वसूली कर रहे हैं।
जगनेर : पत्थरों का खनन चल रहा है। सीकरी में भी पत्थरों का खनन है।
बाह : चंबल नदी से रेत का खनन किया जा रहा है। पिनाहट में भी यही हो रहा है।

धौलपुर के माफिया फैला रहे दहशत

धौलपुर के खनन माफिया लगातार आगरा में दहशत फैला रहे हैं। पुलिस पर गोली चलाकर इन्होंने ग्रामीणों में दहशत फैलाई है। इस कारण लोग इनके खिलाफ शिकायत करने से पहले सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed