फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police named a dead person in fir

फैक्ट्री में धमाकाः 13 साल पहले मरे पार्टनर को भी पुलिस ने कर दिया नामजद

Thu, 07 Sep 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Thu, 07 Sep 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
police named a dead person in fir
धमाका - फोटो : अमर उजाला
सूर्या बीड्स फैक्ट्री में धमाका व आग में सात श्रमिकों के जलने की घटना के बाद उपायुक्त उद्योग को बिना पड़ताल किए अभियोग दर्ज कराना महंगा पड़ सकता है। क्योंकि एक साझीदार तो 13 वर्ष पूर्व मृत हो चुके हैं। परिजनों की मानें तो उन्होंने अपनी पार्टनरशिप भी खत्म कर दी थी। मृतक के नाम रिपोर्ट देखकर परिजन हैरान हैं। 
विज्ञापन


शिकोहाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सूर्या बीड्स प्रा.लि. के चार हिस्सेदारों में वीरेंद्रनाथ अग्रवाल पुत्र दीनानाथ अग्रवाल निवासी एसएनरोड फिरोजाबाद, कमल माहेश्वरी व नीरज माहेश्वरी पुत्र श्रीराम माहेश्वरी निवासी मातावाला बाग कोटला रोड एवं प्रभात माहेश्वरी पुत्र वीके माहेश्वरी निवासी प्रोफेसर कॉलोनी शिकोहाबाद के खिलाफ अभियोग उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


वीरेंद्रनाथ अग्रवाल की मृत्यु 13 वर्ष पूर्व 23 अप्रैल 2004 को हो गई थी। परिजनों ने उनका मृत्यु प्रमाणपत्र दिखाया है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त को यह लापरवाही काफी भारी पड़ सकती है। इधर वीरेंद्रनाथ अग्रवाल की पत्नी मंजू अग्रवाल ने कहा फैक्ट्री के साझीदार वीरेंद्र नाथ अग्रवाल, नीरज माहेश्वरी व कमल माहेश्वरी ने अपना इस्तीफा 22 वर्ष पूर्व देने के साथ पूरा मालिकाना हक प्रभात माहेश्वरी को ही दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed