फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police nabbed two thieves within six hours in Agra

Agra News: नशे और जुए की लत ने बनाया चोर, पुलिस ने छह घंटे में दबोचे दो आरोपी; चोरी का सामान बरामद

Sat, 20 Jun 2026 10:40 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 20 Jun 2026 10:40 PM IST
सार

पुलिस ने कांशीराम योजना के खंडहर पड़े आवासों के पास से आशिक उर्फ इतेश उर्फ सोनू और आशु राठौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रामबाग चौराहे के आसपास रहकर नशा करते हैं और खर्च पूरा करने के लिए घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। 

विज्ञापन
Police nabbed two thieves within six hours in Agra
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला रामबल में घर में चोरी की वारदात का पुलिस ने छह घंटे खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की ग्राइंडर मशीन, कटर मशीन और 1,090 रुपये मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि नशे और जुए के खर्च के लिए चोरी की थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के मुताबिक नगला रामबल निवासी नरेश यादव पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शुक्रवार रात उनके घर से ग्राइंडर मशीन, नौ हजार रुपये और अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने कांशीराम योजना के खंडहर पड़े आवासों के पास से आशिक उर्फ इतेश उर्फ सोनू और आशु राठौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रामबाग चौराहे के आसपास रहकर नशा करते हैं और खर्च पूरा करने के लिए घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने नगला रामबल स्थित मकान से दो मशीनें और नौ हजार रुपये चोरी किए थे। एक भारी मशीन को घर के पास झाड़ियों में छिपा दिया था, जिसे उनकी निशानदेही पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आशिक उर्फ इतेश पर पहले से चोरी, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं आशु राठौर के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed