{"_id":"5dad44ca8ebc3e013549b574","slug":"police-memorial-day-wives-of-martyred-policemen-honored-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्मृति दिवस: शहीद पुलिसकर्मियों की पत्नियों को दिया सम्मान, शहादत को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस स्मृति दिवस: शहीद पुलिसकर्मियों की पत्नियों को दिया सम्मान, शहादत को किया नमन
Mon, 21 Oct 2019 11:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले बहादुर पुलिस कर्मियों की स्मृति में सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी शहीदों की पत्नियों को सम्मानित किया गया।
बता दें कि हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसमें एक सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 तक शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नामों और वीर गाथा के बारे में बताया जाता है।
आगरा रेंज में ताजनगरी फेस एक निवासी हेड कांस्टेबल राजेश कुमार अवस्थी दस दिसंबर 2018 को शहीद हुए थे। वहीं मथुरा स्थित पुरानी छावनी निवासी एसआई सुभाष चंद्र 16 फरवरी, मैनपुरी के गोला बाजार निवासी हेड कांस्टेबल रामदास सात नवंबर 2018 और मैनपुरी के ही हाजीपुरा निवासी हेड कांस्टेबल राकेश कुमार 27 मार्च को शहीद हुए थे। इनकी पत्नियों को गृह जनपद की पुलिस लाइन में सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बदमाशों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सिपाही
- अप्रैल 2017 को शमसाबाद थाना पर तैनात सिपाही अजय यादव (30) की थाना के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइक सवार हमलावर उनकी पिस्टल भी लूट ले गए थे।
- जुलाई 2017 को टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा रोड पर प्रकाश पुरम में गश्त कर रहे सिपाही सतीश यादव की बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- जुलाई 2014 थाना मलपुरा के गांव बमरौली अहीर में दबिश देने गई पुलिस पर बदमाशों ने हमला बोल दिया था। गोली लगने से सिपाही प्रदीप की मौत हो गई थी।
- मई 2013 में स्वाट के सिपाही सतीश टीम के साथ मथुरा के हाथिया गांव में गए थे। बदमाशों की फायरिंग में गोली लगने से सतीश की मौत हो गई थी।