फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police may soon reveal student murder case in Mathura

मथुरा छात्र हत्याकांड: गांव का ही युवक निकला हत्यारा, कुकर्म के विरोध पर की थी हत्या

Sat, 02 Oct 2021 02:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 02:11 PM IST
सार

थाना रिफाइनरी क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल का किशोर कक्षा नौ का छात्र था। 29 सितंबर को उसकी हत्या कर दी गई थी। 48 घंटे में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Police may soon reveal student murder case in Mathura
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में 14 साल के छात्र की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि गांव के ही एक युवक ने छात्र की हत्या की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि थाना रिफाइनरी के एक गांव में 29 सितंबर को अगवा करके 14 साल के नौवीं के छात्र की बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। अगवा हुए छात्र का शव खून से लथपथ गांव के जंगल में बबूल की झाड़ियों के पास मिला था। पांच टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

 
आगरा में पूर्व फौजी का खूनी तांडव: पड़ोसी परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हाथ पौंछता हुआ एक युवक अपने घर की तरफ आ रहा था। यह युवक जंगल की तरफ से आता दिख रहा था। शक होने पर पूछताछ की तो पहले गुमराह करता रहा। सख्ती बरती तो वह टूट गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने छात्र की हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी ने हत्या से पहले छात्र से कुकर्म करने का प्रयास किया था। 

पकड़ा गया हत्यारोपी मनोज पुत्र लाखन सिंह हैं। मृतक छात्र का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। यह मोबाइल हत्यारोपी ने खंडहर में पॉलीथिन में पेक करके जमीन में दबा दिया था। एसएसपी ने पुलिस टीमों को 20 हजार रुपये का इनाम दिया है। वार्ता में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, आईपीएस एएसपी संदीप कुमार मीणा मौजूद रहे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed