{"_id":"5f4fd3e88ebc3e54d16f4267","slug":"police-mainpuri-news-agr457539770","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन हाजिर दरोगा के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन हाजिर दरोगा के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
02एमएनपी-43-नगला महा में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार (मैनपुरी)। गांव नगला माह के ग्रामीणों ने बुधवार को लाइन हाजिर हो चुके एक दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक युवक ने आरोप लगाया कि दरोगा रुपये की मांग कर रहे थे। ऐसा न करने पर जेल भेजने की धमकी दी। वहीं प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दरोगा वहां किसी मामले की विवेचना को गए थे। आरोप निराधार हैं, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के गांव नगला माह में बुधवार को लाइन हाजिर हो चुके एक दरोगा अपनी निजी कार से गए थे। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक संतोष से उनकी कुछ बातचीत हुई। दरोगा के चले जाने के बाद संतोष ने कुछ ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि करीब चार माह पूर्व एक झगड़ा हुआ था। उक्त मामले में समझौता हो गया था। इसके बाद भी दरोगा उससे रुपयों की मांग कर रहे हैं। धमकी देकर गए हैं कि वह उसे जेल भेज देंगे।
वहीं प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई का कहना है कि दरोगा वहां एक मामले की विवेचना के लिए गए थे। वहां मामले से संबंधित नक्शा भी बनाया। युवक द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। दरोगा को पहले ही लाइन भेजा जा चुका है। फिर भी मामले की जांच की जाएगी। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।