{"_id":"5f58a717373034006b195a0e","slug":"police-lodge-case-against-sexual-harassment-with-girl-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः कन्नौज की युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, तनाव में पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः कन्नौज की युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, तनाव में पीड़िता
Wed, 09 Sep 2020 03:38 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज की युवती के शारीरिक शोषण के मामले में थाना हरीपर्वत में दुष्कर्म, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को पीड़िता का मेडिकल कराया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।
कन्नौज की युवती एक साल से एक कंपनी में नौकरी कर रही है। हरीपर्वत क्षेत्र में किराये पर रहती है। मंगलवार को युवती ने आरोप लगाया था कि बोदला स्थित राहुल नगर निवासी शाहिल ने शारीरिक शोषण किया। वह पहले से शादीशुदा था। विरोध पर धमकी देता था। इससे वह तनाव में आ गई थी। मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हंगामा किया था। पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने देर रात मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए थे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राहुल नगर में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया। इसके बाद पुलिस उसके गांव अंगूठी भी गई, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
अब पुलिस उसके दोस्त और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने में लगी है। बुधवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।