{"_id":"69091731d298dcfe670dfdb3","slug":"police-line-road-jammed-vehicles-crawl-on-the-highway-agra-news-c-364-1-ag11010-120732-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस लाइन रोड पर जाम, हाईवे पर रेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस लाइन रोड पर जाम, हाईवे पर रेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सहालग शुरू होते ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। शाम होते ही हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। उन्हें रेंग-रेंग कर निकलना पड़ता है। उधर शहर में एमजी रोड के साथ मैरिज होम, फार्म हाउस और प्रमुख होटलों के आसपास की सड़कें शादी समारोह की वजह से जाम होने लगती है। इससे निकलने में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
साेमवार को कलेक्ट्रेट चौराहे से पुलिस लाइन रोड जाने वाले रोड पर रात करीब आठ बजे वाहनों की तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। इससे एमजी रोड से शाहगंज की ओर जाने वालों वाहनों को निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसकी वजह से पंचकुइयां तहसील रोड, एमजी रोड़ पर भी यातायात प्रभावित रहा। इसकेे साथ ही फतेहाबाद, यमुना किनारा रोड, बोदला, दयालबाग रोड, बल्केश्वर रोड और जीवनी मंडी पर बैंड बाजों के साथ निकलती बारातों की वजह से जाम लगा गया। आगरा मथुरा हाईवे पर सिकंदरा, गुरु का ताल, अबूउल्लाह दरगाह और रामबाग यमुना ब्रिज पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन रेंग रेंग कर इन जगहों से निकल पाए। आगरा हाथरस रोड पर भी रामबाग चौराहा और टेड़ी बगिया चौराहे पर जाम लगा रहा।