फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police lax in drug mafia case in agra up news

Agra: दवा माफिया के मामले में ठंडी पड़ी पुलिस, सात आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

Wed, 31 Jan 2024 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 12:50 PM IST
सार

 दवा माफिया के मामले समय बीतने के साथ ही पुलिस की  कार्रवाई भी ठंडी पड़ती जा रही है। इस मामले में अब तक सात आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Police lax in drug mafia case in agra up news
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा और जगदीशपुरा में नकली नींद की गोलियां और कफ सिरप की फैक्टरियां पकड़ी गईं। सात आरोपियों को जेल भेजा गया। सरगना ने कोर्ट में समर्पण किया। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर नकली दवा बरामद कीं। आगरा से लेकर बांग्लादेश तक कनेक्शन सामने आया। कच्चा माल से बेचने वाले से लेकर नकली दवा खरीदने वालों के नाम सामने आए। पुलिस की कार्रवाई कुछ दिन के बाद ठंडी पड़ गई। छह महीने में अन्य कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


आठ जुलाई 2023 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने सिकंदरा और जगदीशपुरा में क्षेत्र में दबिश देकर नकली दवा की फैक्टरी पकड़ी थीं। एक में नींद की गोलियां तो दूसरी में कफ सिरप बनाए जा रहे थे। मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए। 7 आरोपियों को नामजद किया गया। इनको मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सरगना विजय गोयल फरार हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्तारी से पहले वो कोर्ट में समर्पण कर जेल चला गया। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया। उससे नकली दवाएं बरामद की गईं। आरोपी नकली दवा तैयार करने के लिए कच्चा माल दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से मंगवाता था। इसके बाद बिहार, पश्चिम बंगाल के रास्ते दवाओं की तस्करी बांग्लादेश तक कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंडीकेट में शामिल दवा माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थीं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा में जुड़े व्यापारियों की धरपकड़ में लगी थी। मगर, 6 महीने बाद भी किसी अन्य की गिरफ्तारी नहीं की गई। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि मामले में विवेचना चल रही है। टीम गठित की गई है। कई और सूचना मिली हैं। इन पर जांच चल रही है।


आगरा में फैला है नशे, एक्सपायरी और सैंपल की दवाओं का कारोबार
आगरा में नशे, एक्सपायरी और सैंपल की दवाओं का अवैध कारोबार फैला हुआ है। पंजाब में नशे की दवाओं की बड़ी मात्रा सप्लाई होती है। 3 साल पहले कमला नगर के अरोरा बंधु पकड़े गए थे। वहीं सरकारी और सैंपल की दवाओं का अवैध कारोबार में पंकज गुप्ता को पकड़ा गया था। 1साल पहले हिमाचल प्रदेश में आगरा के मोहित बंसल की फैक्टरी पकड़ी गई थी। 8 साल में 300 करोड़ की नकली, नशे, गर्भपात किट, एक्सपायर दवाएं पकड़ी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed