फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police issued challan to bike rider for violates traffic rules in etah

एक बाइक पर सात सवारी: चालान काटने से पहले पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर बोला- 'यमराज' से तो डरिए

Mon, 16 Aug 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 12:05 AM IST
सार

पुलिसकर्मी ने हाथ जोड़कर बाइक सवार युवक को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इसके बाद चालान किया। 

विज्ञापन
police issued challan to bike rider for violates traffic rules in etah
बाइक सवार के सामने हाथ जोड़े खड़ा पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी करती है। इसके बावजूद कुछ लोग यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे देखकर पुलिसकर्मी ने नियम का उल्लंघन करने वाले के सामने हाथ जोड़ लिए। इस तस्वीर को यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर किया है। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शहर के माया पैलेस चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने एक बाइक पर सात लोगों को सवार देखा। यह देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गया। उसने ने बाइक रुकवा ली। बाइक पर युवक, एक महिला और सात बच्चे सवार थे। पुलिसकर्मी के पूछने पर बाइक चालक ने बताया कि वह अस्पताल गया था। अब अपने परिवार के साथ घर लौट रहा है।  
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने चालान काटने से पहले हाथ जोड़कर उसे यातायात नियमों के प्रति समझाया। कहा कि बाइक पर नहीं तो परिवार पर तो करो रहम। यमराज से डरिए। इसके बाद युवक की बाइक का नियमों के तहत चालान कर दिया गया। पुलिसकर्मी की हाथ जोड़कर बाइक सवार को कानून का पाठ पढ़ाते हुए तस्वीर की चर्चा हो रही है। यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडिल पर भी इस तस्वीर को शेयर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed