{"_id":"6b01d80830505e63740ac2b5","slug":"police-issue-new-guidelines-for-wedding-ceremonies-in-agra-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर नहीं निकलेगी बरात: ड्रोन-डीजे और आतिशबाजी पर भी सख्ती, शादी समारोह के लिए पुलिस की नई गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर नहीं निकलेगी बरात: ड्रोन-डीजे और आतिशबाजी पर भी सख्ती, शादी समारोह के लिए पुलिस की नई गाइडलाइन
Sat, 21 Nov 2026 11:14 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:14 PM IST
सार
आगरा में शादी समारोह को लेकर पुलिस ने नई गाइडलाइन जारी की है। साथ ही लोगों से भी अपील की है कि वह घर पर ताला लगाकर बाहर जा रहे हैं तो पुलिस को सूचना दें। जिससे घर की निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में शादी समारोहों के दौरान अब सड़क पर बरात का स्वागत और घुड़चढ़ी की रस्म नहीं हो सकेगी। जाम, चोरी और हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। नियमों के उल्लंघन पर संचालकों और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
नई गाइडलाइन के तहत मैरिज होम, होटल, रिसॉर्ट, गेस्ट हाउस और धर्मशाला संचालकों को वाहनों की पार्किंग परिसर के अंदर ही करानी होगी। इसके साथ ही द्वारचार, जयमाला और अन्य सभी कार्यक्रम परिसर के भीतर और निर्धारित समयावधि में ही संपन्न कराने होंगे।
विज्ञापन
फायरिंग रोकने के लिए आयोजन स्थलों में किसी भी प्रकार के अग्न्यास्त्र ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। संचालकों को दो दिन के भीतर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कर उनका मानचित्र संबंधित थाना प्रभारी को सौंपना होगा। साथ ही, कार्यक्रम समाप्त होने तक मुख्य द्वार पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रखने होंगे, ताकि यातायात बाधित न हो।
ऐतिहासिक स्थलों, भीड़भाड़ और रिहायशी इलाकों के आसपास तेज आवाज वाली आतिशबाजी व अधिक ज्वलनशील विस्फोटकों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। प्रतिबंधित क्षेत्रों में बिना अनुमति ड्रोन नहीं उड़ाए जा सकेंगे और डीजे भी निर्धारित समय व ध्वनि सीमा में ही बजेंगे। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत थाना, चौकी या यूपी-112 को सूचना देनी होगी।
वहीं डीसीपी सिटी ने आमजन से भी अपील की है कि यदि वे दो-तीन दिन के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो इसकी सूचना संबंधित चौकी या थाने में अवश्य दें। इससे पुलिस गश्त के दौरान बंद मकानों पर विशेष निगरानी रखी जा सकेगी।