{"_id":"65390213972bc4079c05a9c4","slug":"police-is-not-registering-molestation-report-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-6476-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस दर्ज नहीं कर रही छेड़छाड़ की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस दर्ज नहीं कर रही छेड़छाड़ की रिपोर्ट
Wed, 25 Oct 2023 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 25 Oct 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस दर्ज नहीं कर रही छेड़छाड़ की रिपोर्ट
- बेवर निवासी पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के साथ गांव के ही रहने वाले एक आरोपी ने घर में घुसकर तमंचा के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की। लोगों के आने पर आरोपी भाग निकला। थाने में शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि 21 अक्तूबर की रात को वह अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात के समय गांव निवासी आरोपी दीवार के सहारे छत पर चढ़ आया। जीना से नीचे उतर कर उसके कमरे में आ गया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके सीने पर तमंचा लगाकर दुष्कर्म की कोशिश की। जब विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। सूचना पर यूपी 112 के कर्मी भी मौके पर पहुंचे। उसने थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में रिपोर्ट कराए जाने और आरोपी की गिरफ्तारी कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।