फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police is not finding cyber thugs of Jharkhand and Mewat people are becoming victims of fraud every day

Cyber Fraud: पुलिस को नहीं मिल रहे झारखंड व मेवात के साइबर ठग, हर दिन शिकार हो रहे लोग

Wed, 29 Nov 2023 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह आशीष शर्मा, आगरा
आशीष शर्मा, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Nov 2023 10:01 AM IST
सार

कभी रिश्तेदार तो कभी बैंक अधिकारी बनकर, साइबर अपराधी हर रोज लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पुलिस को इन तक पहुंचने में कामयाबी नहीं मिल पा रही है। 
 

विज्ञापन
Police is not finding cyber thugs of Jharkhand and Mewat people are becoming victims of fraud every day
cyber fraud new - फोटो : istock

विस्तार

 कभी ओटीपी पूछकर तो कभी लिंक भेजकर। नौकरी और निवेश का झांसा। हेल्पलाइन नंबर ही नहीं, टावर लगाने व बिजली बिल जमा करने के नाम पर साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सालभर में 100 से ज्यादा मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए हैं। गिरफ्तारी न के बराबर है। झारखंड और मेवात के साइबर ठगों को पुलिस ढूंढ ही नहीं पा रही है।

विज्ञापन


ये हैं प्रमुख घटनाएं
- लोहामंडी में दो सगे भाई फईम और कामरान से 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। निवेश करने पर घर बैठे अच्छी कमाई का लालच देकर ठग लिया गया। केस दर्ज हुआ, गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

- 5 मार्च को वायु विहार निवासी देवेंद्र सिंह चाहर के साथ साइबर धोखाधड़ी की गई। काॅल करके निवेश करने पर मुनाफे का झांसा दिया गया। तीन लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल नंबर बंद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 27 अक्तूबर 2022 को न्यू जनता काॅलोनी निवासी बबिता के मोबाइल पर मैसेज भेजा गया। घर बैठे कार्य करने पर कमाई का लालच देकर दो लाख से अधिक ठग लिए गए। केस में एक साल बाद केस दर्ज हुआ।
- मई में सेवला जाट के रहने वाले अजय पाल के साथ टावर लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। काॅल करके खाते में 42170 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने पांच महीने बाद केस लिखा।
- अगस्त में सदर निवासी सोनम जैन के ई-कॉमर्स कंपनी से रकम दिलाने के नाम पर ठगी हुई। लिंक भेजकर खाते से 1.13 लाख रुपये ले लिए गए। इसके बावजूद रकम मांगी।
- सदर क्षेत्र के युवक को वीडियो कॉल किया गया। न्यूड वीडियो बना ली गई। दिल्ली का पुलिस अधिकारी बनकर कॉल करके धमकाया गया। 65,500 रुपये ठग लिए गए।

ये भी पढ़ें - पुलिस पर हमला: सत्यापन करने गए पुलिसकर्मियों को घेरा, कांच की बोतलें फेंकीं; तीन सिपाही जख्मी
 

वीडियो कॉल से शोषण
पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के मेवात और राजस्थान के भरतपुर में सक्रिय साइबर ठग तीन तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वह व्हाट्सएप-फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल करते हैं। लोगों को सेक्सटॉर्सन का शिकार बनाकर शोषण करते हैं। वीडियो रिकॉर्ड होने पर पुलिस अधिकारी बनकर काॅल करके कार्रवाई का डर दिखाकर रकम ऐंठते हैं।

रिश्तेदार बनकर ठगी
इसी तरह कभी रिश्तेदार बनकर काल करते हैं। रकम जमा करा लेते हैं। इसी तरह ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर और देकर ठगते हैं। विज्ञापन देखकर कॉल करने वाले से रकम जमा करा लेते हैं। सामान नहीं भेजते हैं। इसी तरह कई बार विज्ञापन देने वाले को कॉल करके रकम भेजने का झांसा देकर खुद अपने खाते में रकम ट्रांसफर कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें - Pre-Wedding Photoshoot Places: कपल को कराना है प्री-वेडिंग फोटोशूट, तो बेस्ट रहेंगी आगरा की ये रोमांटिक जगहें

 

बैंक अधिकारी बनकर कॉल
वहीं पश्चिम बंगाल और झारखंड के गैंग बिजली बिल जमा कराने, केवाईसी अपडेट और हेल्पलाइन नंबर, पेंशन, बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते हैं। रकम जमा कराने के बाद खाते और मोबाइल नंबर बंद कर लेते हैं।

धोखाधड़ी करने वाले भी नहीं पकड़े
आगरा और फिरोजाबाद में तैनात पुलिसकर्मी, फालोअर से दो साल पहले धोखाधड़ी की गई। पेंशन विभाग का अधिकारी बनकर जानकारी ली गई। नेट बैंकिंग चालू करने के बाद खाते से लाखों निकाल लिए गए। पुलिस ने मुकदमे भी दर्ज किए। मगर, आरोपी अब तक नहीं पकड़े। यह भी पता नहीं चल सका कि आखिर डाटा कहां से लीक किया गया।


टीम बनाकर करेंगे प्रयास
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि साइबर सेल लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध बेटिंग वेबसाइट और एप चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया। हैदराबाद और मेवात से अपराधियों को पकड़ा गया। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने पर पैसा भी वापस कराया जा रहा है। जिन मामलों में अभी अपराधी नहीं पकड़े गए हैं, उनमें टीम बनाकर गिरफ्तारी के प्रयास कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed