फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police investigation into the bank accident stalled due to the ADA report.

Agra News: एडीए की रिपोर्ट पर अटकी बैंक हादसे की पुलिस जांच

Tue, 28 Apr 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Police investigation into the bank accident stalled due to the ADA report.
आगरा। थाना छत्ता के भैरों बाजार इलाके में बेसमेंट की खुदाई से केनरा बैंक की इमारत ढहने के मामले की जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस ने एडीए के पाले में गेंद डाल दी है। जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। लोगों में चर्चा है कि बिल्डर ने साठगांठ कर खुदाई की और मिट्टी को ठिकाने लगाया। बाद में बैंक के भवन की सुरक्षा में लापरवाही की गई, जिससे इमारत ढह गई। अब विभागीय अधिकारी पूरे मामले में सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

भैरों बाजार इलाके में एक साल से कृष्णा सिटी माॅल का निर्माण कार्य चल रहा है। बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। बराबर में 40 साल पुरानी केनरा बैंक चल रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि खुदाई से पहले सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए। जो पिलर बनाए गए थे, वो मानक के अनुरूप नहीं थे। इस वजह से बृहस्पतिवार को बैंक की इमारत ढह गई थी। लंच के कारण बाहर निकले 11 कर्मचारी और 4 ग्राहकों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद दो बिल्डरों के खिलाफ पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई। मगर जांच 5 दिन बाद भी आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले में आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। यह देखा जाएगा कि किस स्तर पर और किसने लापरवाही की। इसके आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। कृष्णा अर्थ डेवलपर्स एलएलपी के मालिक राकेश कोहली और कृष्णा भू विकास एलएलपी के मालिक विनोद कुमार अग्रवाल को नोटिस देकर बुलाया जाएगा। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैंक का सामान शिफ्ट
हादसे के बाद बैंक को शिफ्ट करने का कार्य सोमवार तक किया गया। सारा सामान कचहरी घाट शाखा भेज दिया गया है। ग्राहकों को भी बैंक की ओर से सूचना दी गई है कि वह कचहरी घाट शाखा से ही अपने काम करा सकते हैं। इसके साथ ही लाॅकरों को भी पूरी तरह से शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed