फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police identified the body of the girl found in Yamuna in Agra

आगरा: आबिदगढ़ की छात्रा का था यमुना में मिला शव, परिजनों ने बताई मौत की यह वजह

Fri, 17 Sep 2021 11:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 11:40 PM IST
सार

गुरुवार शाम को युवती का शव यमुना में मिला था। मृतका की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। मृतका के फोटो साझा किए गए। ये फोटो देखकर उसके परिजन थाने पहुंचे और शिनाख्त की। 

विज्ञापन
Police identified the body of the girl found in Yamuna in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित जगदंबा डिग्री कॉलेज के पास गुरुवार को यमुना में मिला शव खंदौली क्षेत्र की कांति का था। वह कक्षा 11 की छात्रा थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो साझा किए थे। इसके बाद शिनाख्त हो सकी। 

विज्ञापन


फोटो देखकर शुक्रवार को थाना खंदौली क्षेत्र के आबिदगढ़ से किशोरी के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने मृतका की पहचान कांति पुत्री धारा सिंह के रूप में की। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी बीमार चल रही थी। सोमवार रात उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


शव को यमुना किनारे दफना दिया था। पानी बढ़ने पर शव बह गया होगा। उधर, गांव में किशोरी की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed