फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police have placed president of Tejo Mahalaya Sangharsh Samiti under house arrest In Agra

Agra News: ताजमहल में आरती करने की घोषणा पर पुलिस ने तेजो महालय संघर्ष समिति की अध्यक्ष को किया नजरबंद

Mon, 17 Jul 2023 10:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 10:59 AM IST
सार

Agra News: ताजमहल में आरती करने की घोषणा पर पुलिस ने तेजो महालय संघर्ष समिति की अध्यक्ष को उनके घर पर नजरबंद किया है। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। 

विज्ञापन
police have placed president of Tejo Mahalaya Sangharsh Samiti under house arrest In Agra
Agra News: पुलिस ने तेजो महालय संघर्ष समिति की अध्यक्ष को किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने तेजो महालय संघर्ष समिति की अध्यक्ष एवं हिंदू महासभा की मंडल अध्यक्ष को उनके घर पर नजरबंद किया है। उन्होंने तेजो महालय में आरती करने का ऐलान किया था। सूचना पर पुलिस आधी रात को उनके घर पहुंचा और हाउस अरेस्ट किया। इसके बाद से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

विज्ञापन


दरअसल, ताजमहल को तेजो महालय मानकर तेजो महालय संघर्ष समिति की अध्यक्ष मीना दिवाकर ने उसमें आरती करने का ऐलान किया था। यह सूचना पुलिस तक पहुंची तो वह उनके घर पहुंच गई। पुलिस ने मीना दिवाकर को उनके घर पर नजरबंद कर दिया। उनके घर के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना दिवाकर ने सोमवार को ताजमहल यानी तेजो महालय में आरती करने का ऐलान किया था। उन्हें पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की खबर पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ता उनके घर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें घर के बाहर ही रोका है। इससे उनमें खासा आक्रोश व्याप्त है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed