{"_id":"6654017ed5749357e306cf53","slug":"police-have-caught-three-criminals-who-stole-bolero-has-also-been-recovered-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गाड़ी चुराने के बाद शातिर करते थे ऐसा काम...खुद न पहचान सकें अपना वाहन; पुलिस ने तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गाड़ी चुराने के बाद शातिर करते थे ऐसा काम...खुद न पहचान सकें अपना वाहन; पुलिस ने तीन दबोचे
Mon, 27 May 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 May 2024 09:13 AM IST
सार
गाड़ी चुराने के बाद बदमाश ऐसा काम करते थे, कि वाहन स्वामी खुद अपना वाहन न पहचान सकें। पुलिस पूछताछ के दौरान हिरासत में आए तीन बदमाशों ने बताया कि चोरी की गाड़ियां अलीगढ़ में बेचते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक बोलेरो को बरामद किया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा पुलिस ने गाड़ियां चोरी करके उनकी नंबर प्लेट बदलकर अलीगढ़ में बेचने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने बेलनगंज से चोरी की गई बोलेरो को बरामद किया है।
एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि बीते दिनों बेलनगंज से बोलेरो चोरी की गई थी। इसका मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने हाथी घाट के पास से पुख्ता सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा, आरोपी के पास से पुलिस ने बोलेरो बरामद की। जांच में बोलेरो का नंबर प्लेट बदला मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बुलंदशहर निवासी युनूस खान, अपने साथियों के नाम शेखा निवासी कासगंज और इरशाद निवासी मैनपुरी बताए।
पुलिस ने शेरा व इरशाद को भी पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि गाड़ियों को चुराने के बाद आरोपी उनके नंबर प्लेट बदलकर अलीगढ़ ले जाते थे। इसके बाद उन्हें बेच देते थे। वह कई गाड़ियां आगरा से चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
किशोरी को फुसलाकर ले गया, पकड़ा
थाना रकाबगंज पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि 10 मई को ताजगंज से रिषभ कुमार श्रीवास्तव निवासी धांधूपुरा ताजगंज ताजगंज की किशोरी को अगवा कर ले गया था। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।