फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police have arrested two miscreants who stole jewelery from jewelers shop in an encounter In Agra

Agra: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; सराफ की दुकान से पार किए थे लाखों के गहने

Thu, 18 Jan 2024 11:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 11:11 AM IST
सार

आगरा में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश सराफ की दुकान से लाखों के गहने पार किए थे। 

विज्ञापन
police have arrested two miscreants who stole jewelery from jewelers shop in an encounter In Agra
Agra: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के सदर थाना क्षेत्र में शमशाबाद मार्ग पर सराफ की दुकान में लाखों के जेवरात की चोरी करने वाले दो बदमाशों से बुधवार रात को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी पर बदमाशों ने गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि बदमाश उखर्रा रोड की तरफ आ रहे हैं। इस पर घेराबंदी की गई। थाना सदर बाजार, सर्विलांस टीम ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। मगर, बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन


दोनों को पकड़ लिया गया। उनके पास से तमंचे, दुकान से चोरी किया गया समान बरामद किया गया है। घायल बदमाश अमित सिंह निवासी महादेव नगर और राज उर्फ कटवा निवासी रोशन नगर, ताजगंज हैं। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed