{"_id":"63d2ab82dd82b1626a2b5262","slug":"police-have-arrested-two-accused-who-cheated-in-name-of-paytm-kyc-and-gave-loan-in-agra-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी: शॉपिंग माल व पेट्रोल पंप पर पेटीएम केवाईसी और लोन देने वालों से सावधान! वरना साफ हो जाएगा आपका खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी: शॉपिंग माल व पेट्रोल पंप पर पेटीएम केवाईसी और लोन देने वालों से सावधान! वरना साफ हो जाएगा आपका खाता
Thu, 26 Jan 2023 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Jan 2023 10:04 PM IST
सार
शॉपिंग माल, पेट्रोल पंप या अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर पेटीएम केवाईसी या लोन देने वाले लोगों से सावधान हो जाएं। वरना आपका भी खाता खाली हो जाएगा। आगरा में पुलिस ने ऐसे ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दो ठग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में न्यू आगरा थाना और साइबर सेल टीम ने पेटीएम और लोन कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में ठगी के कई बड़े मामले खुल सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, मनोज कुमार सिंह ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति खुद को पेटीएम का कर्मचारी बता हमारे पास आए। उन्होंने केवाईसी करने के नाम पर फोन लेकर पेटीएम खाते से 15 हजार रुपए निकाल लिए। इसकी जांच साइबर क्राइम सेल आगरा ने की। जांच के दौरान सम्बन्धित बैंक से ट्रांजेक्शन की जानकारी की गई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि यह ट्रांजेक्शन कोटक बैंक के खाता में किया गया है। इसकी केवाईसी से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर थाना न्यू आगरा में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया। साइबर क्राइम सेल ने मोबाइल नम्बर, बैंक खातों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण कर जानकारी प्राप्त की। उनके नाम व पतों की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी आगरा में रहते हैं। इनको न्यू आगरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम सुजीत कुमार, निवासी आवास विकास कॉलोनी, पूर्व कर्मचारी फोन पे व SBI सर्को कॉल सेंटर, सिकंदरा, अपने साथी जितेंद्र कुमार निवासी धनौली, आगरा वर्तमान कर्मचारी बजाज फाइनेंस आगरा बताया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दोनों मिलकर शॉपिंग मॉल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गुमराह कर पेटीएम की केवाईसी और लोन कराने के नाम पर धोखे से रिंग एप इंस्टाल कर उसके बैंक खाता व वालेट से रुपये अपने बैंक खाता में ट्रांसफर कर लेते हैं।