{"_id":"64c0ca5bad20622e1c061965","slug":"police-have-arrested-three-more-accomplices-of-gangster-alok-who-robbed-on-highway-in-agra-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: हाईवे पर लूट करने वाले गैंगस्टर आलोक के तीन और साथी पुलिस के हत्थे चढ़े, गोलीकांड में भी थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हाईवे पर लूट करने वाले गैंगस्टर आलोक के तीन और साथी पुलिस के हत्थे चढ़े, गोलीकांड में भी थे शामिल
Wed, 26 Jul 2023 12:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:55 PM IST
सार
आगरा में हाईवे पर लूट करने वाले गैंगस्टर आलोक के तीन और साथी पुलिस के हत्थे चढ़े। गोलीकांड में भी शामिल थे।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर आलोक यादव पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। मगर, उसके गैंग के तीन और सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें एक ने लूट की वारदात की थी, जबकि दो कल्याणी हाइट्स में गोलीकांड में शामिल रहे थे। गैंगस्टर की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
12 जुलाई को खंदारी से लेकर आईएसबीटी तक हाईवे पर तीन वारदात हुई थीं। तीन लोगों को लूटा गया था। पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए। इससे पहले न्यू आगरा क्षेत्र में कल्याणी हाइट्स के पास यमुना किनारे पर दो युवकों को गोली मारी गई थीं। इन सभी वारदात में गैंगस्टर आलोक यादव का नाम सामने आया था। वह साथी निमेष चौहान और परविंद उर्फ काके सहित फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान बेटा: पिता को फावड़े से काट डाला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ...दी दुश्मनों से भी बदतर मौत
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आलोक के गैंग पर शिकंजा कसा जा रहा है। उसके साथी अमान पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसे गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आलोक के दो साथी विशेष बघेल और ललित गोरखा भी पकड़ा है। वह गोलीकांड की घटना में शामिल थे। इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ेंः- बेरहम शिक्षक: चीखता रहा मासूम...वह डंडे बरसाता रहा, मजह इस बात पर थर्ड डिग्री जैसी यातना; थाने पहुंचा मामला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे बदमाश
पुलिस ने हाईवे पर तीन लूट की वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। इसके बाद छह बदमाशों को पकड़ा था। उन्हें जेल भेजा गया था। आलोक और उसके दो और साथी अभी फरार हैं।