फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police has arrested contractor in case of house collapse during Dharamshala excavation in Agra

आगरा धर्मशाला हादसाः  ठेकेदार गिरफ्तार, जेई ने नहीं दी थी जारी की गई नोटिस, हटाया गया, कार्रवाई की संस्तुति

Thu, 26 Jan 2023 09:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Jan 2023 09:22 PM IST
सार

आगरा में धर्मशाला की खुदाई के दौरान मकान गिरने से बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
Police has arrested contractor in case of house collapse during Dharamshala excavation in Agra
भरभराकर गिर गए तीन मकान, एक मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 100 साल पुरानी धर्मशाला में तोड़फोड़ और बेसमेंट खुदाई से तीन मकान, एक मंदिर के गिरने और मासूम बच्ची की मौत के मामले में संस्था के ट्रस्टी अध्यक्ष और पूर्व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धारा लगाई गई है। 

विज्ञापन


वर्तमान ठेकेदार का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। जिस जेसीबी और बुलडोजर से मलबा उठाया जा रहा था, उनको भी जब्त कर लिया गया। देर शाम आरोपी ठेकेदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


कोतवाल सुभाष चंद्र पांडे ने बताया कि मुकेश शर्मा ने मुकदमा लिखाया है। उनकी 4 साल की नातिन रूशाली की मौत हुई थी। उनकी तहरीर पर धर्मशाला के ट्रस्टी राजू मेहरा, पूर्व ठेकेदार हरीश शर्मा सहित अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा लिखा गया है। पूर्व में ठेकेदारी करने वाले हरीश शर्मा के बाद इस समय राघवेंद्र उपाध्याय ठेकेदार थे। उनका नाम भी प्रकाश में आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दी। जेसीबी से खुदाई हो रही थी। डंपर में मलबा भरकर भेजा जाता था। पुलिस ने दो डंपर और एक जेसीबी को जब्त कर लिया। वहीं ठेकेदार राघवेंद्र उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

नहीं हुई जिम्मेदारों पर कार्रवाई

धर्मशाला में बेसमेंट की खुदाई हो रही थी। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें बंद किए हुए थे। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी। मगर, मामले में ठेकेदार और टेस्टी पर ही मुकदमा दर्ज किया गया। जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एडीए उपाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता को हटाया

मामले में एडीए उपाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता अनुराग चौधरी को दोषी पाया है। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को निर्माणकर्ता के खिलाफ नोटिस जारी की गई थी। लेकिन अधिशासी अभियंता ने वह नोटिस असली राजू चौधरी को न देकर कूटरचित तरीके से किसी दूसरे को दी। इससे निर्माण कार्य लगातार जारी रहा और यह हादसा हो गया। इस पर उन्हें प्राधिकृत अधिकारी प्रवर्तन के कार्य से हटा दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed