फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police handled the old man who came to the police station with staggered steps, told about his son's act

Agra News: लड़खड़ाते कदमों से थाने आए वृद्ध को पुलिस ने संभाला, पुत्र की बताई करतूत

Sat, 05 Oct 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Oct 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Police handled the old man who came to the police station with staggered steps, told about his son's act
करहल में बुजुर्ग को बैठाते पुलिसकर्मी। - फोटो : करहल में बुजुर्ग को बैठाते पुलिसकर्मी।
मैनपुरी। लड़खड़ाते कदमों से शनिवार की दोपहर थाने पहुंचे नगला जंगी निवासी एक वृद्ध की सांस फूलता देख प्रभारी निरीक्षक ने अपनी कुर्सी छोड़ दी। तुरंत ही अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सहारा देकर वृद्ध को कुर्सी पर बैठाकर जलपान कराया। बेटे से परेशान वृद्ध को भरोसा दिलाया कि वह खुद मौके पर आकर आपकी समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

70 वर्षीय वृद्ध हाथ में लाठी लिए और लड़खड़ाते कदमों से अंदर आए तो हालत देख प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी तुरंत ही अपनी कुर्सी से उठे और कर्मियों को मदद के लिए निर्देशित किया। खुद वृद्ध को सहारा देकर कुर्सी पर बैठाया। वृद्ध की सांस फूल रही थी। उन्हें नाश्ता कराने के बाद पुलिसकर्मियों ने पानी पिलाया गया। वृद्ध ने अपना नाम विजय सिंह बताया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक को बताया कि वह नगला जंंगी के रहने वाले हैं। बेटा उनको जमीन जायदाद के लिए परेशान करता रहता है। वृद्ध ने कहा कि उन्हें इस उम्र में शांति चाहिए। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि वह खुद मौके पर आकर समस्या का हल कराएंगे। प्रभारी ने चौकी पुलिस को नगला जंगी पहुंच कर स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed