फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police handed over the lost child to his father

Agra News: रास्ता भटके बालक को पुलिस ने पिता को सौंपा

Fri, 08 Sep 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police handed over the lost child to his father
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को घिरोर थाना क्षेत्र के एक गांव का 11 वर्षीय बालक रास्ता भटक गया और दन्नाहार थाना क्षेत्र में पहुंच गया। सड़क किनारे अकेले बच्चे को देखकर कोबरा पुलिस टीम के सिपाहियों को शक हुआ तो उन्होंने बच्चे से बात की। बच्चा सही से पता नहीं बता सका।
विज्ञापन


करीब दो घंटे की कवायद के बाद पुलिस की बच्चे के परिजन से बात हो सकी।
गांव कोसोन निवासी जनार्दन पाराशर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर से बिना बताए गायब हो गया। दोपहर करीब दो बजे दन्नाहार की कोबरा टीम के सिपाही आशीष शर्मा और पवन चौधरी गांव बटरौली की तरफ भ्रमण पर थे तभी व्यस्त सड़क पर अकेले बालक पर उनकी नजर पड़ी। बालक डरा हुआ था। उन्होंने बालक से बात की तो वह सही से अपना पता नहीं बता पाया। शक होने पर पुलिस उसे थाने ले आई।
विज्ञापन



थाने में उसने अपना गांव सिरौलिया बताया। इस पर पुलिस ने सिरौलिया के लोगों को सूचना दी। सिरौलिया से कई लोग थाने पहुंच गए और बताया कि ये बच्चा उनके गांव का नहीं है। इसी बीच गांव भटानी निवासी उदयप्रताप सिंह थाने पहुंचे और उन्होंने बच्चे से उसके स्कूल का नाम पूछा तो उसने अपने स्कूल का नाम श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज बताया। इस पर उदयप्रताप सिंह ने अपने एक साथी से स्कूल के शिक्षक श्यामजी का नंबर लिया। श्यामजी दीक्षित को जब फोटो डाला गया तो उन्होंने बताया कि ये बच्चा कोसोन निवासी खूबलाल पराशर का पुत्र है। इसके बाद पुलिस ने कोसोन में संपर्क कर खूबलाल को बच्चे के संबंध में जानकारी दी। देर शाम खूबलाल थाने पहुंचे। बच्चे काे पुलिस ने पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed