{"_id":"62af62fedddd6e05eb45ddf6","slug":"police-guard-at-railway-stations-mainpuri-news-agr537443273","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशनों पर रहा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशनों पर रहा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिले में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। रेलवे स्टेशनों पर पहरा रहा। पुलिस की मौजूदगी में ट्रेनों को स्टेेशनों से गुजारा गया। आला अफसर दिनभर गश्त पर रहे।
युवाओं की जागरूकता और पुलिस की मुस्तैदी से जिले में शांति व्यवस्था कायम है। रविवार को भी जिलेभर में पुलिस ने चौकसी बरती। थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त पर रही। मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर एएसपी मधुवन कुमार के नेतृत्व में सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात रहा। यहां पुलिस की मौजूदगी में ट्रेनों को गुजारा गया। पुलिसकर्मियों ने संदिग्धों की ट्रेनों में तलाश ली। सीओ सिटी विजय पाल, कोतवाल विक्रम सिंह सहित फोर्स शामिल रहे। कोसमा रेलवे स्टेशन पर भी घिरोर थाने का फोर्स मुस्तैद रहा। भोगांव रेलवे स्टेशन पर क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर सिंह ने गश्त की। भोगांव स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के रवाना होने से पहले ट्रेन के दोनों ओर पुलिस बल यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।