{"_id":"6765cfcca163a3ede40f92a6","slug":"police-got-notches-cut-from-63-auto-and-loader-vehicles-kasganj-news-c-175-1-agr1054-125263-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस ने 63 ऑटो और लोडर वाहन से कटवाए पायदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस ने 63 ऑटो और लोडर वाहन से कटवाए पायदान
Sat, 21 Dec 2024 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। उप संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने डग्गेमार वाहनों पर लगे पायदान को हटवाने के लिए शुक्रवार को अभियान चलाया। इस दौरान 63 डग्गेमार वाहनाें पर लगे पायदान को पुलिस ने हटवाया। यातायात नियमों को उल्लंघन करने पर 97 वाहनों के चालान पुलिस ने काटे। वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।
अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में पेज 6 पर नहीं सुधरेंगे हम, सरकार चाहे तुम कर लो लाख जतन, शीर्षक से डग्गेमार वाहनों में सवारियों के बैठाकर ले जाने का समाचार प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र और सीओ यातायात आंचल चौहान ने यातायात पुलिस के साथ डग्गेमार वाहनों से पायदान हटवाने के लिए अभियान चलाया।
इस दौरान सोरों रोड, मिरहची रोड, अमांपुर रोड, मोहनपुरा मार्ग और बाईपास मार्ग पर चेकिंग की। ई-रिक्शा,ऑटो, लोडर वाहनों से पायदान को हटवाया गया। यातायात नियमों का पालन न करने पर 97 वाहनों के चालान भी काटे गए। एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि दुर्घटना से बचने के लिए ओवर स्पीड में वाहन न चलाएं। हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें।