फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police get Information about bomb found at ISBT station in Agra

Agra News: आईएसबीटी पर बम की सूचना...पुलिस ने खाली कराया बस स्टैंड, जांच में मिला ये सामान

Mon, 01 Dec 2025 10:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 01 Dec 2025 10:41 PM IST
सार

टीम ने जांच के बाद पार्सल को खोला। उसमें शादी समारोह के दौरान किसी परिसर में प्रयोग किए जाने वाले कोल्ड अनार मिले। इनके साथ ही एक तार के साथ ड्राई आइस भी रखी हुई थी। पूछताछ में पता चला कि फोर्ट डिपो की बस दो दिन पहले एटा से आई थी।

विज्ञापन
police get Information about bomb found at ISBT station in Agra
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत के आईएसबीटी में सोमवार रात को एक बस में लावारिस पार्सल के अंदर बम की सूचना से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर पूरे परिसर को खाली करा लिया। एक घंटे बाद बम निरोधक दस्ते ने पार्सल को खोला। इसमें कोल्ड अनार निकले। इसके साथ ही ड्राइ आइस मिली। इनका प्रयोग शादियों में रोशनी करने और धुआं करने के लिए किया जाता है। पुलिस यह पता कर रही है कि पार्सल को किसने भेजा था।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि रात तकरीबन 9:15 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि एक बस में एक प्लास्टिक के बोरे में पार्सल रखा हुआ है। इसमें बम होने की आशंका है। इस पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आईएसबीटी परिसर को खाली करा दिया। सड़क पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई। पीली पट्टी लगाकर क्राइम सीन को प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन


एक घंटे बाद बम निरोधक दस्ता पहुंचा। टीम ने जांच के बाद पार्सल को खोला। उसमें शादी समारोह के दौरान किसी परिसर में प्रयोग किए जाने वाले कोल्ड अनार मिले। इनके साथ ही एक तार के साथ ड्राई आइस भी रखी हुई थी। पूछताछ में पता चला कि फोर्ट डिपो की बस दो दिन पहले एटा से आई थी। तभी किसी ने पार्सल रखा था। कहा था कि आगरा पहुंचा देना। 
विज्ञापन
विज्ञापन




परिचालक ने बिना जांच के ही उसे रखवा लिया। पार्सल लेने कोई नहीं आया। यह चालक की सीट के पीछे रखा था। रात में चालक उसमें गए तो पार्सल देखकर संदेह हुआ। उन्हें लगा कि बम है। इस पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस अब यह पता कर रही है कि कोल्ड अनार आखिर किसने मंगाया था। व्यापार के लिए कई दुकान इन्हें मंगाते हैं। तलाशी की वजह से दो घंटे तक आईएसबीटी पर बस संचालन ठप रहा। बसों को हाईवे पर खड़ा किया गया था।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed