{"_id":"5ee8fa988ebc3e4307072dbd","slug":"police-four-accused-sent-to-jail-for-torturing-minors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: नाबालिगों को यातनाएं देने के चार आरोपी जेल भेजे गए, दहशत में पीड़ित परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: नाबालिगों को यातनाएं देने के चार आरोपी जेल भेजे गए, दहशत में पीड़ित परिवार
Wed, 17 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:02 AM IST
सार
- चोरी के शक में चार नाबालिगों को कमरे में बंदकर दी थीं यातनाएं
- पानी के प्लांट के मालिक ने करंट लगाकर पीटा, मोमबत्ती से जलाया
विज्ञापन
नाबालिग किशोरों के साथ पीड़ित परिवार (फाइ)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा में चोरी के शक में नाबालिगों को बंधक बनाकर यातनाएं देने के आरोपी पानी के प्लांट के मालिक अबरार और उसके तीन भाइयों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का पुलिस एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रही है।
विज्ञापन
ताजगंज के तेलीपाड़ा निवासी रिक्शा चालक निजाम का परिवार सराय ख्वाजा में किराये पर कमरा लेकर रहता है। वो मोहल्ले के अबरार के पानी के प्लांट पर रिक्शा चलाता था। निजाम का आरोप था कि अबरार के यहां चोरी हुई थी।
विज्ञापन
इसका शक अबरार उसके 12 साल के बेटे आमिर पर कर रहा था। उसे कमरे में बंद करके यातनाएं दी थीं। करंट लगाकर पीटा था। मोमबत्ती से जलाया था। इसके अलावा बड़े बेटे सोनू को भी पीटा था। पत्नी, बहू और छोटे बेटे समीर को भी बंधक बना लिया था। एक अन्य किशोर मोहनिस की भी पिटाई लगाई थी।
विज्ञापन
पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ है मुकदमा
रविवार सुबह नौ बजे समीर ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने परिवार को मुक्त कराया था। मामले में प्लांट मालिक अबरार उसके भाइयों मोहसिन, जुबैर, नदीम समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने सोमवार की शाम को ही चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना शाहगंज प्रभारी ने कराया इलाज
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि घायल सोनू को आरोपी पक्ष ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था, लेकिन परिवार के पास इलाज के लिए रुपये नहीं थे। इस पर निरीक्षक ने सोनू को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके साथ ही उसकी दवा का इंतजाम कराया गया।

चाइल्ड लाइन टीम पहुंची
पीड़ित परिवार से मंगलवार को चाइल्ड लाइन की टीम मिलने पहुंची। चाइल्ड लाइन की समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया कि बालक के साथ हुए अमानवीय व्यवहार की जानकारी जिला प्रोबेशेन अधिकारी और बाल कल्याण समिति को भी दी गई है। बालक की हालत देखते हुए उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। परिवार के पास राशन नहीं था। इस पर राशन भी दिलवाया गया है।
संबंधित खबर- आगराः चोरी के शक में नाबालिगों को दीं यातनाएं, परिवार सहित बनाया बंधक
संबंधित खबर- आगराः चोरी के शक में नाबालिगों को दीं यातनाएं, परिवार सहित बनाया बंधक