फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police found two children in two hours missing from car from Makhanpur in Firozabad

फिरोजाबाद: बच्चों को कार में छोड़ मोबाइल खरीदने में व्यस्त हो गए पति-पत्नी, वापस आए तो उड़ गए होश, फिर पुलिस ने की मदद

Fri, 13 May 2022 05:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद/मक्खनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद/मक्खनपुर Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 May 2022 05:25 PM IST
सार

दंपती को कार में  दो बच्चों को अकेला छोड़कर जाना महंगा पड़ गया। दंपती दुकान से मोबाइल खरीदने में इस कदर व्यस्त हो गए, कि बच्चों को ही भूल गए। जब वापस आए तो दोनों बच्चे कार से गायब थे। ये देख पति-पत्नी को होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Police found two children in two hours missing from car from Makhanpur in Firozabad
माता-पिता के साथ बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर से गाड़ी में बैठे दो बच्चों के गायब होने की सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। परिजनों के साथ पुलिस ने बच्चों को खोजने के लिए दौड़ लगा दी। आखिर दो घंटे के अंदर बच्चों को बरामद करके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस पहल की परिजनों ने सराहना की है। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना मटसेना के दौंकेली (लुहारी की ठार) निवासी भंवर सिंह ने थाना पुलिस को सूचना दी थी कि वह अपनी कार से मक्खनपुर बाजार में सामान लेने के लिए आए थे। उनके साथ पत्नी के अलावा उनके दो बेटे धर्मेंद्र (06 ) रितिक (03) वर्ष साथ थे। स्टेशन रोड पर अपनी कार को खड़ी करके करीब 50 मीटर पीछे एक मोबाइल की दुकान पर मोबाइल लेने के लिए पत्नी के साथ चले गए। बच्चों को गाड़ी में बैठा छोड़ गए थे। वह लौटकर वापस गाड़ी में आए तो देखा बच्चे गाड़ी से गायब थे। आस-पास काफी तलाश किया, लेकिन बच्चे नहीं मिले। यह देखकर भंवर सिंह के होश उड़ गए।

विज्ञापन

रास्ते पर अकेले मिले बच्चे 

थाना पुलिस ने एक साथ दो बच्चों के गायब होने की जानकारी तत्काल जिले के आला अफसरों को दी। इस सूचना को एसएसपी आशीष तिवारी ने गंभीरता से लिया। तत्काल दोनों बच्चों को खोजने के लिए पुलिस की 11 टीमों का गठन किया। टीमों ने बच्चों को खोजने के लिए कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया गया। गांव की सड़कों पर टीमें दौड़ा दी गईं। आखिर दो घंटे के बाद मटसेना रोड को दौकेली की ओर जाने वाले रास्ते पर बच्चे जाते दिखाई दिए। इसके बाद ही परिजनों को राहत मिली। भंवर सिंह एवं उनके परिजनों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घर जाने के लिए निकले पैदल

बच्चों ने बताया कि मम्मी-पापा काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो वह पैदल ही अपने गांव की ओर जाने को निकल दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed