फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police found stolen and lost 37 mobiles in agra

चार पुलिसकर्मियों सहित 37 लोगों के चोरी और गुम हुए मोबाइल ढूंढे, 10 महीने से लगे थे सर्विलांस पर

Tue, 22 Oct 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Oct 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
police found stolen and lost 37 mobiles in agra
चोरी हुआ मोबाइल मिलने पर खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पिछले 10 महीने में चोरी और गुम हुए 100 मोबाइल में से 37 को ढूंढ निकाला है। इनमें से चार पुलिसकर्मियों के हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी खो गए थे। हालांकि पुलिस ने इन मोबाइल को न बेचने वाले लोगों को पकड़ा है, न ही उनसे खरीदने वालों को।
विज्ञापन


जिनसे मोबाइल गुम हुए थे, उन्हें पुलिस लाइन बुलाकर एसएसपी बबलू कुमार ने सोमवार को ये सौंप दिए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। एसएसपी ने बताया कि इन सभी मोबाइल के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए थे। एसओजी को इनकी तलाश में लगाया था। अभियान चलाकर बरामदगी कराई गई है।
विज्ञापन


जिनके मोबाइल मिले, उनमें तीन पुलिसकर्मी हैं जगदीशपुरा के दरोगा देवेंद्र सिंह, पुलिस लाइन के कांस्टेबल सुभाष चंद्र, सिपाही शिव कुमार, शाहगंज की महिला कांस्टेबल मनोरमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य लोगों में कालिंदी विहार के नरेश मीणा, आवास विकास के दीपक जैन, गौरव दयाल, दयालबाग की दीपा बंसल,  शिकोहाबाद के विपिन कुमार, मलपुरा के पुष्पेंद्र सिंह, खंदौली के मानवेंद्र सिंह, मेहराजपुर के इटौरा, ताजगंज के वसीम खां, मेहराजपुर के कुलदीप, दयालबाग के अखिलेश, अनुराधा, डौकी के एडवोकेट रमन लाल, आवास विकास के एडवोकेट अशोक कुमार कठेरिया, न्यू आगरा की बबली मिश्रा शामिल हैं

20 हजार का मोबाइल, दो हजार में बेचा

पुलिस ने बताया कि 37 में से 15 मोबाइल परचून और पान की दुकान से बरामद हुए। जिन लोगों को ये मिले थे, वे 20-20 हजार के मोबाइल दो दो हजार में बेच गए थे। अन्य को मोबाइल की दुकानों से बरामद किया गया। बेचने वालों ने दुकानदारों को बताया था कि पैसा नहीं है, इसलिए मोबाइल बेच रहे हैं।

पोल खुली : चोरी को भी लिखा गुमशुदगी

आगरा। इस खुलासे में पुलिस की पोल भी खुल गई। बबली मिश्रा ने बताया कि वह भगवान टाकीज पर दुकान पर पेटीज खा रहीं थीं, तभी कोई मोबाइल चोरी कर ले गया। आवास विकास के अशोक कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट में उनसे एक युवक ने मोबाइल बात करने के लिए मांगा और वह उसे लेकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed