{"_id":"679c5034398667ca290bcd84","slug":"police-forgot-that-he-was-a-doctor-indecency-on-middle-of-road-then-thrown-into-lockup-ima-announced-strike-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ये तक भूल गई कि वो डॉक्टर है...बीच सड़क पर अभद्रता, फिर हवालात में ठूंसा; IMA ने की हड़ताल की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ये तक भूल गई कि वो डॉक्टर है...बीच सड़क पर अभद्रता, फिर हवालात में ठूंसा; IMA ने की हड़ताल की घोषणा
Fri, 31 Jan 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 31 Jan 2025 09:53 AM IST
सार
चिकित्सक और शिक्षिका की कार में हुई टक्कर के मामले ने तूल पकड़ लिया है। चिकित्सक के साथ पुलिस द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर आईएमए में गुस्सा है। इसे लेकर बेमियादी हड़ताल कर दी गई है।
विज्ञापन
थाने पर जुटे चिकित्सक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में कारगिल तिराहा (सिकंदरा) पर बृहस्पतिवार सुबह चिकित्सक और शिक्षिका की कारों में टक्कर लगने के बाद हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। चिकित्सक ने सिकंदरा पुलिस पर अभद्रता और हवालात में बंद करने का आरोप लगाया। उधर, शिक्षिका ने भी तहरीर दी है। पूरे प्रकरण में आईएमए ने थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार शाम से बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सदस्य डॉ. अविनाश सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह घर से अस्पताल जा रहे थे। कारगिल तिराहे पर एक कार से टक्कर हो गई। कार चालक गालीगलौज करने लगा। कार में महिला सवार थीं। वह वीडियो बना रहीं थीं। मेरी कार का पीछा भी किया। सिकंदरा चौराहा पर पुलिस ने कार रोककर मुझे थप्पड़ मारा और हवालात में अपराधियों की तरह बंद कर दिया। पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं थी।
महिला एक निरीक्षक की पत्नी हैं। वहीं शास्त्रीपुरम से चालक सोहनलाल शिक्षिका को कार से लेकर जा रहे थे। शिक्षिका का आरोप है कि तिराहे पर जाम लगा था। उनकी कार भी फंसी थी, तभी एक कार आई। उन्होंने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस पर चालक ने कार चला रहे व्यक्ति को रुकने के लिए कहा। मगर, वो अभद्रता और गालीगलाैज करने लगे। इस पर वह भी कार से उतरीं। मगर, उनसे भी गलत बोल दिया। बाद में कार लेकर आगे चले गए।
विज्ञापन
सिकंदरा तिराहे पर भी दूसरे वाहन से टक्कर लगी। इस पर पुलिस ने पकड़ लिया। थाने पर ले आए। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला शिक्षिका और चिकित्सक ने थाना में तहरीर दी है। दोनों ने अभद्रता और गालीगालाैज के आरोप लगाए हैं। इस पर जांच कराई जा रही है। तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो