फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Fir Can Lodge At Scam Of Nagar Nigam Garbage Collection

समय सीमा खत्म, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन घोटाले में अब एफआईआर की तैयारी

Tue, 21 Jan 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police Fir Can Lodge At Scam Of Nagar Nigam Garbage Collection
आगरा नगर निगम
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन घोटाले में फंसी चार कंपनियों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया था। सोमवार को इन कंपनियों की ओर से जवाब दाखिल करने की समय सीमा खत्म हो गई। अब इन कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। 
विज्ञापन


शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने की जिम्मेदारी चार कंपनियों को सौंपी गई थीं। कूड़ा कलेक्शन में इन कंपनियों को करोड़ों रुपये का भुगतान भी किया गया था। नगर निगम सदन में मामला उठाए जाने के बाद इनकी जांच में कूड़ा कलेक्शन के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। इसके बाद नगर निगम की ओर से इन कंपनियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन


सोमवार को इनके जवाब दाखिल करने का समय भी खत्म हो गया। फर्जीवाड़ा खुलने के बाद इन कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन निगम के अधिकारियों ने दिया था। अब इन कंपनियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घोटाले में लिप्त अफसरों पर दर्ज कराएं मुकदमे कांग्रेसियों ने दिया नगरायुक्त को ज्ञापन
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नगरायुक्त अरुण प्रकाश से मिलकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में घोटाला करने वाली कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। साथ ही बिजली, पानी और सीवर की समस्याएं सुलझाने को कहा।

चिल्लू ने कहा कि अभी तक डोर टू डोर घोटाले के जिम्मेदार अधिकारी व कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। कंपनियों ने असिस्मेंट में भी हेराफेरी की है। उन्होंने शहीद नगर, ताजगंज, लोहामंडी, रावली और घटिया मामू भांजा में टूटी सड़कें, नाली, खरंजे बनवाने की मांग की। इस मौके पर शिरोमणि सिंह, आईडी श्रीवास्तव, नंदलाल भारती, दिलशाद भाई, राकेश बौद्ध, हबीब कुरैशी आदि थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed