फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police filed FIR against retired colonel for crushed puppy by Audi car in police station premises Agra

आगरा: थाने में रिटायर्ड कर्नल की ऑडी कार से कुचला पिल्ला, मौत पर पुलिसकर्मी हुए दुखी, दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 26 Mar 2022 06:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Mar 2022 06:40 PM IST
सार

आगरा में एक अजब मामला सामने आया है। पुलिस ने एक पिल्ले की मौत के मामले में रिटायर्ड कर्नल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रिटायर्ड कर्नल की कार से कुचलकर पिल्ले की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
police filed FIR against retired colonel for crushed puppy by Audi car in police station premises Agra
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खंदौली परिसर में कुत्ते के पिल्ले पर शुक्रवार की रात रिटायर्ड कर्नल की कार चढ़ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिल्ले को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी रिटायर्ड कर्नल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम व अन्य पुलिसकर्मी परिसर में ही तीन माह से एक पिल्ला पाल रहे थे। शुक्रवार की रात रिटायर्ड कर्नल अश्वनी कुमार यादव अपनी पत्नी के साथ ऑडी कार से थाना खंदौली किसी काम से पहुंचे थे। 

विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ने दर्ज कराया मुकदमा 

आरोप है कि जल्दबाजी में रिटायर्ड कर्नल ने अपनी कार थाना परिसर में सो रहे पिल्ले पर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में थाने के हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह की तहरीर पर कार संख्या के आधार पर अश्वनी कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके बाद उसे थाना परिसर में ही दफना दिया गया। पिल्ले से थाने के पुलिसकर्मियों का लगाव हो गया था। सभी उसकी मौत पर दुखी दिखे। 

नाली में पड़ा मिला था पिल्ला 

थानाध्यक्ष विपिन गौतम ने बताया कि तीन महीने जब वह थाना खंदौली आए तो उन्होंने यह पिल्ला नाली में पड़ा देखा। उसे नाली से निकलवाया। वह कमजोर और बीमार हालत में था। उसका उपचार कराया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे थाना परिसर में ही पालने लगे थे। उसे अपने हाथों से खाना खिलाते थे। 

'इट इज नॉट इंपॉर्टेंट' 

थाना परिसर में कुत्ते की मौत के बाद रिटायर्ड कर्नल अपनी पत्नी के साथ ऑडी कार से उतरे। इस पर पास खड़े पुलिसकर्मियों ने उनसे कुत्ते की मौत की बात कही। इस पर रिटायर्ड कर्नल की पत्नी ने कहा कि इट इज नॉट इंपॉर्टेंट। यह कह कर दोनों कार लेकर थाने से चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed