मथुरा: सिनेमाघर में बम होने का ट्वीट करने वाले के खिलाफ मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस
- रूपम सिनेमा हॉल में बम होने की सूचना से मचाई थी खलबली
- गोविंदननगर पुलिस और साइबर टीम आरोपी की तलाश में जुटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के रूपम सिनेमाघर में बम रखे जाने का ट्वीट करने वाले युवक के खिलाफ थाना गोविंदननगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने आईटी एक्ट समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कहां का रहने वाला है इसकी जानकारी की जा रही है।
यदुवंशी बादशाह नाम के ट्विटर हैंडिल से शुक्रवार को यूपी पुलिस, डीजीपी और मथुरा पुलिस को टैग कर रूपम सिनेमा हॉल में बम रखे जाने की सूचना से खलबली मच गई थी। आनन-फानन सिनेमाघर को खाली करा लिया गया। डेढ़ घंटे तक डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता ने छानबीन की।
संबंधित खबर- मथुरा: 'सिनेमाघर के अंदर बम है...' इस ट्वीट से मच गया हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
कुछ न मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली थी। पुलिस ने आरोपी यदुवंशी बादशाह के खिलाफ आईपीसी की धारा 177 गलत सूचना देना, 186 पुलिस के कार्य में बाधा और 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। गोविंदनगर पुलिस और साइबर टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दो दिन पहले ही बनाया था ट्विटर अकाउंट
जिस ट्विटर से मथुरा पुलिस और डीजीपी, यूपी पुलिस को बम रखे होने का टैग किया गया, वह अकाउंट दो दिन पहले ही बनाया गया था। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने ट्विटर से मांगी जानकारी
साइबर की टीम ने एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के माध्यम से यदुवंशी बादशाह की पहचान के लिए ट्विटर को रिक्वेस्ट भेजी है। ट्विटर का जवाब आया है कि जल्द ही जानकारी दी जाएगी। पुलिस के अनुसार यह भी हो सकता है फर्जी अकाउंट खोला गया होगा। फिर भी ऐसा कृत्य करने वाले को खोज निकाला जाएगा।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। साइबर और गोविंदनगर पुलिस को लगाया गया है। दोनों टीमों ने आरोपी की तलाश में जुटी हैं।