{"_id":"60635f368ebc3e58fe369678","slug":"police-fiercely-played-holi-on-dooj-mainpuri-news-agr4866763133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूज पर पुलिस ने जमकर खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूज पर पुलिस ने जमकर खेली होली
विज्ञापन
30एमएनपी-22-पुलिस लाइन में होली खेलते अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में सोमवार को शांतिप्रिय होली मनवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को जमकर होली खेली। जनपद के सभी 14 थानों में पुलिसकर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। पुलिस लाइन में पुलिस का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसपी, एएसपी सहित सभी पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
होली के अगले दिन प्रत्येक जिले में पुलिस कर्मियों की होली होती है। सोमवार को आम लोगों की होली के संपन्न होने के बाद मंगलवार को सुबह नौ बजे से ही पुलिसकर्मी होली की मस्ती में नजर आए। थाने में पुलिसकर्मियों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। थानों, कोतवाली और पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने कपड़ाफाड़ होली खेली।
पुलिसकर्मियों को होली खेलता देखकर लोग दूर से ही निकलते बने। पास जाने वालों को पुलिसकर्मियों ने अपने जैसा ही कर लिया। देरशाम पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार, सीओ अभय नरायन दुबे, सीओ अमर बहादुर सिंह, सीओ अशोक कुमार आदि ने गले मिलकर पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं।