फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police failed to arrest two absconding accused

Agra News: दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही पुलिस

Fri, 11 Oct 2024 03:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Police failed to arrest two absconding accused
कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड को एक माह से अधिक समय बीत चुका है। इस मामले में अब तक पुलिस अब तक एक युवती सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं दो फरार आरोपियों पर पुलिस 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। इसके बाद भी अभी तक पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

दरअसल, मोहिनी तोमर 3 सितंबर को जिला न्यायालय के गेट के सामने से लापता हो गई थीं। इनका शव चार सितंबर को रेखपुर माइनर में मिला था। पति ब्रजतेंद्र तोमर ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पांच अधिवक्ता व एक विधि छात्र शामिल था।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच के दौरान कुछ अन्य नाम भी सामने आए। इनमें से युवती रेनू और बॉबी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि सुपारी किलर सुनील फौजी निवासी एटा व रजत निवासी कासगंज अभी भी फरार हैं। इन दोनों पर पुलिस द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा इनकी तलाश में एटा, फर्रूखाबाद के साथ दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में भी दबिश दे रही है। लाख प्रयास के बाद भी पुलिस इन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
सूचना तंत्र भी हुआ फेल
फरार दोनाें आरोपियों की तलाश करने में पुलिस का सूचना तंत्र भी फेल साबित होता दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि अभी तक पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

-
पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। लगातार दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। - राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed