फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police engaged in search of settlement officer after getting warrant

वारंट मिलने के बाद बंदोबस्त अधिकारी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 16 Jun 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of settlement officer after getting warrant
मैनपुरी। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के खिलाफ अदालत ने कोतवाली पुलिस को वारंट जारी कर दिया है। वारंट मिलने के बाद पुलिसअधिकारी की तलाश में जुट गई है। एक कर्मचारी की पत्नी ने अधिकारी पर यौन शोषण करने आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

चकबंदी के बंदोबस्त अधिकारी लालता प्रसाद पर उनके ही कार्यालय में कार्य करने वाले एक कर्मचारी की पत्नी द्वारा डरा धमका कर तीन वर्ष तक यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया था। महिला द्वारा एक अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। इसमें महिला के साथ अधिकारी आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। एसपी कमलेश दीक्षित के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने अधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर सीजेएम कोर्ट से वारंट मांगे थे। बृहस्पतिवार को न्यायालय से बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के वांरट जारी किए गए। बता दें कि मामले में बंदोबस्त अधिकारी के निलंबन की संस्तुति भी हो चुकी है। वहीं वांरट मिलने के साथ ही पुलिस की टीम अब अधिकारी लालता प्रसाद की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed