{"_id":"687fcdca4cf439d63502ba84","slug":"police-encounter-with-transformer-theft-gang-five-miscreants-arrested-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रांसफाॅर्मर चोरी करने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़, पांच बदमाश गिरफ्तार; दो के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रांसफाॅर्मर चोरी करने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़, पांच बदमाश गिरफ्तार; दो के पैर में लगी गोली
Wed, 23 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:01 AM IST
सार
पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों के वाहन को रोकने का प्रयास किया। वाहन में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेरागढ़ में ट्रांसफॉर्मरों से तार और तेल चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से दो के पैर में गोली लगी हैं। चोरी के तार खरीदने वाले को भी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से डेढ़ क्विंटल तार, तमंचे, कारतूस और एक वाहन भी मिला है।
एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव गढ़ी ताल से 250 केवी के ट्रांसफाॅर्मर से तेल, कॉपर के तार आदि सामान चोरी हो गया था। मामले में अवर अभियंता ने खेरागढ़ थाने में केस दर्ज कराया था, जिसमें चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी।
सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि कागारौल रोड से भाकर मार्ग पर जाने वाले लिंक रोड पर संदिग्ध वाहन जा रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। वाहन में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को पकड़ा। इनमें दो के पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

एक ट्रांसफार्मर से निकलता था 150 किलोग्राम तांबा
एसीपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी शिशुपाल उर्फ चंगो (हिरोड़ा, थाना सैंया), दीवान सिंह और साहूकार (रामपुरा थाना सैंया), मुकेश निवासी कुतुकपुर (थाना शमसाबाद), अजीत निवासी नगला हरगोविंद (थाना फतेहपुर सीकरी) हैं। इनमें दीवान और साहूकार के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने चोरी के तार खरीदने वाले ललतेश जैन निवासी पुराना कुतलुबपुर, थाना रकाबगंज को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने फतेहपुर सीकरी, किरावली, सैंया आदि थाना क्षेत्रों में कई वारदातें की हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई थानों पर केस दर्ज हैं। एसीपी ने बताया कि ट्रांसफार्मर और तार चोरी होने से कई गांव के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ता था। एक ट्रांसफार्मर से 150 किलोग्राम तांबा मिल जाता है। यह लाखों में बिक जाता है। छीपीटोला के कबाड़ बाजार में बेचते थे।
छीपीटोला का ललितेश खरीदता था तार
आरोपी चोरी के तार आदि सामान को छीपीटोला निवासी ललतेश जैन को बेच दिया करते हैं। गढ़ी ताल से चुराए तार को भी 40 हजार में बेचा था। पुलिस को ललतेश के पास से करीब डेढ़ क्विंटल तांबे का तार मिला है। साथ ही आरोपियों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, मैक्स गाड़ी मिली है।
ये भी पढ़ें-धर्मांतरण गिरोह: विदेशों से फंडिंग, आतंकी कनेक्शन...एनआईए ने शुरू की जांच, अब निकाह कराने वाले काजी की तलाश