{"_id":"5fe9c1d88ebc3e3bb10e6242","slug":"police-encounter-with-bikers-gang-in-shikohabad-five-arrests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग की पुलिस से मुठभेड़, पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, बरामद हुआ लूट का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स गैंग की पुलिस से मुठभेड़, पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, बरामद हुआ लूट का सामान
Mon, 28 Dec 2020 05:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 28 Dec 2020 05:01 PM IST
सार
- दंपती से लूटी थी सोने की चेन
- दो तमंचा और नौ मोबाइल और एक बाइक बरामद
विज्ञापन
लुटेरों की जानकारी देते एसएसपी फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिकोहाबाद थाना पुलिस ने एसओजी टीम के सहयोग से पांच लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से जसराना में दंपती से लूटी सोने की चेन समेत नौ मोबाइल, दो तमंचा और एक काले रंग की अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस ने पांचों लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये थे। रविवार रात कब्रिस्तान की दीवार के सहारे कांशीराम तिराहा पर पांच संदिग्ध युवकों के होने की सूचना मिली थी। एसओजी व प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद सुनील कुमार तोमर को मौके पर भेजा गया।
ये भी पढ़ें- सॉल्वर गैंग के सरगना ने ठगी की कमाई से खरीदी स्कार्पियो, ठहरता था पांच सितारा होटल में
विज्ञापन
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए घेराबंदी की और पांच लुटेरों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गये युवकों ने जसराना व शिकोहाबाद में हुई लूट व मोबाइल छिनैती की घटनाओं का खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये युवक शातिर लुटेरे हैं। इनके कब्जे से लूटे गये नौ मोबाइल, एक सोने की चेन व दो तमंचा और कारतूस और घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई बरामद की है। मुठभेड़ के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

Trending Videos
यह हैं शातिर लुटेरे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये शातिर अपराधियों ने अपने नाम धर्मेंद्र पुत्र भीकम सिंह व सोनू पंडित पुत्र रामरत्न शर्मा निवासी बिलहना बसई मोहम्मदपुर, सोनू यादव पुत्र कप्तान सिंह निवासी जेबड़ा मक्खनपुर, झाऊलाल पुत्र ताराबाज निवासी सूरजनगर मक्खनपुर और धीरेंद्र कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी भारौल थाना शिकोहाबाद हैं। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जायेगी।
टीम को दिया 20 हजार का पुरस्कार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर, एसओजी प्रभारी कुलदीप चौहान, एसएसआई अंजीश कुमार, एसआई मोहम्मद खालिद, नितिन कुमार त्यागी और एसओजी की टीम के सभी सदस्यों को नकद 20 हजार रुपये देने की घोषणा की।
सीसीटीवी कैमरे से बचने में हैं माहिर
पकड़े गये शातिर लुटेरे सीसीटीवी कैमरे से बचने में माहिर हैं। यह लूट की घटना को ऐसे स्थान पर अंजाम देते थे, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होता था। यह लोग लूट के समय लोगों को डराने के लिए अवैध असलाहों का प्रयोग करते हैं। जब लोग इनका विरोध करते हैं तो फायरिंग कर सनसनी फैला देते हैं।