{"_id":"640ea30dcb7dcacd5503c2ba","slug":"police-encounter-with-20-thousand-prize-crook-in-mainpuri-shot-in-the-leg-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी में सुबह-सुबह पुलिस की 20 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी में सुबह-सुबह पुलिस की 20 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली
Mon, 13 Mar 2023 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Mar 2023 09:44 AM IST
सार
पुलिस ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
Mainpuri Police encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में पुलिस की सुबह-सुबह 20 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। भाग रहे बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने फायरिंग कर दी। बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। बताया गया है कि ये बदमाश बीते शनिवार की देर शाम पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मौके से भाग निकले थे, जिसमें से एक को पुलिस ने आज दबोच लिया।
थाना कुरावली पुलिस ने शनिवार की रात गेलानाथ पुल के पास मुठभेड़ में विभिन्न जनपदों में लूट चोरी आदि की वारदात अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार किए थे। हासिम मोहम्मद निवासी भरतन थाना नवाबगंज फर्रुखाबाद के पैर में गोली लगी थी। कार्रवाई के दौरान इरफान और आशीष निवासी मोहल्ला कुंवरपुर कुरावली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। दोनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
सोमवार की सुबह थाना प्रभारी विनोद कुमार को सूचना मिली। बताया गया की मुठभेड़ में भागा इरफान ललूपुर रोड की ओर देखा गया है। सूचना पर प्रभारी ने टीम के साथ बताए गए स्थान के पास घेराबंदी की। बाइक से जा रहे इरफान को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और एक गोली इरफान के पैर में लगी और वह गिर गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। घायल इरफान को जिला अस्पताल भेजा गया। एएसपी ने बताया की अभी एक बदमाश आशीष फरार है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- आगरा में हैवानियत की एक और घटना: आठ साल की मासूम बच्ची संग दरिंदगी, घर के पास मिली ऐसे हाल में